गरीब लोगों के राशन कार्ड काटने के विरोध में सी. पी. आई. एम. 30 जून को करेगी धरना प्रदर्शन : गुरनेक भजल।

by

गढ़शंकर : सीपीआईएम के जिला महासचिव व राज्य सचिव गुरनेक सिंह भजल व महिंदर कुमार बद्दोआन जिला सचिव ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि पार्टी द्वारा आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा बगैर किसी जांच पड़ताल के गरीब लोगों के काटे गए राशन कार्डों की कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि इसके कारण कई जरूरतमंद परिवार गेहूं हासिल नही सके जिसके कारण उनके परिवार का पालन पोषण दुश्वार हो गया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पार्टी द्वारा राशन कार्ड काटने के विरोध में धरना प्रदर्शन और ट्रैफिक जाम किया गया था और इस संबंध में मुख्यमंत्री पंजाब के नाम एस. डी. एम. गढ़शंकर को मांगपत्र सौंपा गया था। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा आम जनता के साथ बेइंसाफी की जा रही है इसके विरोध में पार्टी 30 जून को गढ़शंकर बस इतना से एस. डी. एम. कार्यालय तक रोष मार्च निकाल कर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह भारी संख्या में इस धरना प्रदर्शन में हिस्सा ले ताकि लोगों की मांग सरकार तक मजबूती से पहुंचाई जा सके। इस मीटिंग में दरसन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू, हरभजन सिंह अटवाल भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Shiromani Akali Dal (B) Announces

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/April 15 : Shiromani Akali Dal (B) district president Lakhwinder Singh Lakhkhi Gilzian has announced the rural office-bearers for the district, appointing Gurmail Singh Bham as the guardian (in-charge) for the Garhshankar...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कैग रिपोर्ट से दिल्ली में खुलेगी आम आदमी पार्टी के घोटालों की पोल : खन्ना

आप सरकार ने अपने कार्यकाल में आबकारी नीति की उड़ाई खुलकर धज्जीआं : खन्ना होशियारपुर 27 फरवरी :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली...
article-image
पंजाब

योग्य कच्चे कर्मचारियों को जल्द ही मिलेगी अच्छी ख़बर : हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री चीमा द्वारा पटियाला जि़ले के विकास कार्यों की समीक्षा पटियाला :27 जुलाई: पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन अपनी दी गई गारंटी को पूरा कर राज्य के ठेके पर...
article-image
पंजाब

टेक्निकल सर्विसेज यूनियन ने मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा 

गढ़शंकर, 7 मई: टेक्निकल सर्विसेज यूनियन पंजाब राज बिजली बोर्ड मंडल गढ़शंकर द्वारा वर्किंग कमेटी की बैठक की गई तथा प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर पूरे पंजाब में सीआरए 295/19 तहत भर्ती किये सहायक...
Translate »
error: Content is protected !!