गर्लफ्रेंड बन गई SI – गर्लफ्रैंड के लिए 15 लाख में खरीदा था पेपर… बॉयफ्रेंड के पीछे पड़ गई पुलिस

by

जयपुर  : राजस्थान के जयपुर में एक शख्स ने गर्लफ्रेंड को अधिकारी बनाने के लिए पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती का पेपर खरीदा था। वो बी 15 लाख रुपये देकर. अब इस मामले में जयपुर हाईकोर्ट ने आरोपी को राहत देने से इनकार कर दिया है।

कोर्ट ने इस मामले में याचिकाकर्ता पर 50 हजार रुपए जुर्माना लगाया, वहीं पुलिस ने याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा है।

न्यायाधीश समीर जैन ने गुरुवार को आरोपी लेखाकार पुरुषोत्तम दाधीच की याचिका को खारिज कर दिया। याचिका में कहा गया था कि उसके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं। इसलिए याचिकाकर्ता के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द किया जाए। याचिकाकर्ता के अनुसार, अप्रैल में वह सीजेएम कोर्ट में सरेंडर करने गया, लेकिन कोर्ट ने कस्टडी में नहीं लिया।

‘कोर्ट पहुंचने का कोई तथ्य नहीं’ : पुलिस के विशेष कार्यबल एसओजी की ओर से विशेष लोक अभियोजक अनुराग शर्मा ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता के सरेंडर करने के लिए कोर्ट पहुंचने का कोई तथ्य रिकॉर्ड पर नहीं है।

आरोपी की प्रेमिका ने खोला राज :  याचिकाकर्ता पर प्रेमिका रेणु कुमारी के लिए 15 लाख रुपए देकर पेपर खरीदने का आरोप है। उसका एसआई भर्ती में चयन भी हो चुका था। रेणु कुमारी को अक्टूबर 2024 में गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद उसने पूछताछ में बताया कि पेपर पुरुषोत्तम ने उपलब्ध कराया। इसी बीच अक्टूबर में पुरुषोत्तम छुट्टी लेकर फरार हो गया।

स्वास्थ्य विभाग में था लेखाधिकारी :  एसओजी ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है और उसके खिलाफ स्थाई गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो चुका है. घटना के समय याचिकाकर्ता स्वास्थ्य विभाग में लेखाधिकारी था और एसओजी की रिपोर्ट के आधार पर उसका वेतन भी बंद किया जा चुका है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

श्री गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसाइटी की डेरा खानपुर में हुई मीटिंग

गढ़शंकर – 2 अप्रैल को चूहडवाली से हरिद्वार के लिए शुरू होने होने जा रही महान ऐतिहासिक दमड़ी शोभायात्रा के की तैयारियों के संबंध में श्री गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसाइटी रजि: पंजाब की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने की सैनिक कल्याण बोर्ड की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता : ब्रह्मपुर में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के लिए 3 लाख रुपये की राशि की दी स्वीकृति

रोहित जसवाल। ऊना, 3 दिसंबर। उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की त्रैमासिक बैठक उनके कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में भूतपूर्व सैनिक लीग ऊना और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र टब्बा-2 में लगाया जागरूकता शिविर : अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना : नरेंद्र कुमार

ऊना, 6 सितम्बर – समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत पर्यवेक्षक वृत रक्कड़ के तहत आंगनबाड़ी केंद्र टब्बा- 2 में पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन ज़िला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार...
Translate »
error: Content is protected !!