एनआरआई नितिन खन्ना द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए शिक्षा सामग्री भेज करने पर पूर्व सांसद खन्ना ने किया धन्यवाद : खन्ना ने शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन में महंत उदयगिरि जी महाराज को सौंपी शिक्षण सामग्री

by

होशियारपुर, 23 मई : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने ऐन.आर.आई. समाज सेवी नितिन खन्ना द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए भेंट की गयी शिक्षण सामग्री शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन के महंत उदयगिरि जी महाराज को सौंपी।
इस मौके खन्ना ने कहा कि शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन के महंत उदयगिरि जी महाराज के पावन सानिध्य में जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में मदद करने के लिए एक मुहीम चलायी जा रही है जिसके तहत जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए उनकी आवश्यकता के अनुसार उन्हें शिक्षण सामग्री जैसे नोट बुक, पेन पेंसिल इत्यादि निशुल्क दिए जाते हैं। इस मुहीम में दानी सज्जनों और समाज सेवी संस्थाओं का बहुत सहयोग मिल रहा है। खन्ना ने कहा कि समाज सेवा की सोच रखने वाले ऐन.आर.आई. नितिन खन्ना द्वारा इस मुहीम के तहत जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए नोटबुक्स भेंट की गयीं हैं। खन्ना ने इस मौके नितिन खन्ना का धन्यवाद किया। इस मौके अनुराग सूद, प्रदीप कुमार भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पांगी घाटी में बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त : इर्द गिर्द के इलाक़ों से किलाड़ तक पीठ पर लाए जा रहे मरीज़

एएम नाथ। चम्बा (पांगी) : चंबा जिले की पांगी घाटी में भारी बर्फबारी के बाद हालात काफी गंभीर हो गए हैं। घाटी के शून गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय...
article-image
पंजाब

वखरा स्वैग’ ने किया समाजसेवी संस्थाओं का एक मंच पर संगम

होशियारपुर। दलजीत अज्नोहा : आर.जे. क्रिएटर्स द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शॉपिंग एवं लाइफस्टाइल एग्जीबिशन ‘वखरा स्वैग’ ने होशियारपुर में समाजसेवा, प्रशासन और उद्योग जगत को एक साझा मंच पर लाकर सामाजिक एकजुटता का सशक्त...
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी : हांसी रेलवे स्टेशन पर दो महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव मंजूर

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़/ हांसी, 22 जून। हांसी क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से चली आ रही स्थानीय लोगों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की मांग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गिरफ्तार – जंगल में बंदूक से निशाना बनाने की कर रहा था प्रेक्टिस -जिस युवक फांदी पर पूर्व MLA के बेटे दुआरा गोलियां चलवाने के थे आरोप

रोहित जसवाल । बिलासपुर :   जिले के घुमारवीं इलाके में जंगल में शूटिंग की प्रेक्टिस करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये युवक जंगल में बंदूक से...
Translate »
error: Content is protected !!