गवर्नमेंट कालेज ऊना का 54वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न : काॅलेज से शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी प्रदेश तथा देश के बेहतरीन संस्थानों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे – डाॅ अमरजीत कुमार

by
पारितोषिक वितरण समारोह में निदेशक उच्चतर शिक्षा डाॅ अमरजीत कुमार ने की शिरकत
ऊना, 23 मार्च – राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना का 54वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को काॅलेज परांगण में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता निदेशक उच्चतर शिक्षा डाॅ अमरजीत कुमार शर्मा ने की।
डाॅ अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को उजागर करने का उचित मंच मिलता है और खेलकूद, शैक्षणिक सहित अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उन्हें समान्नित किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऊना महाविद्यालय का एक इतिहास है। राजकीय डिग्री काॅलेज से शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी प्रदेश तथा देश के बेहतरीन संस्थानों में अपनी सेवाएं प्रदान कर जिला ऊना का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि काॅलेज को नम्बर तथा काॅलेज के हर आयोजन को सफल बनाने के लिए विद्यार्थियों तथा अध्यापकों की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में ऊना काॅलेज में लगभग 38 सौ विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जिसमें 23 सौ छात्राएं और 15 सौ छात्र शामिल हैं। पूरे प्रदेश में 10 काॅलेज ऐसे हैं जिनमें लगभग छात्र-छात्राओं की संख्या 35सौ या इससे अधिक है। इन 10 काॅलेजों में डिग्री काॅलेज ऊना की अपनी एक अलग पहचान है।
इसके अतिरिक्त उन्होंने काॅलेज प्रशासन को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को बुराइयों से दूर रखने के लिए एनएसएस, एनसीसी व स्काउट एंड गाइड के समूह तैयार करें ताकि बच्चों की गतिविधियों पर नज़र रखी जा सके। यदि कोई बच्चा गलत आदतों का शिकार हुआ भी है तो उसको सही रास्ते पर लेकर आने की उचित कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को काॅलेज की विभिन्न गतिविधियों में शामिल करके उनकी सकारात्मक ऊर्जा को काॅलेज के साथ-साथ विभिनन सामाजिक विकास के कार्यों में उपयोग कर सकते हैं।
उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ वर्क कल्चर विकसित करने और नये प्रोद्यौगिकी कृत्रिम बुद्धिमत्ता और साइबर अपराध पर विद्यार्थियों को सावधान रहने पर सचेत किया।
इस अवसर पर काॅलेज प्रधानाचार्य मिता शर्मा ने काॅलेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी तथा काॅलेज की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
*ये किए सम्मानित*
समारोह में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी मेधावी विद्यार्थियों को उच्चशिक्षा निदेशक डॉ अमरजीत शर्मा ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया।
समारोह में अकादमिक, स्पोर्ट्स, एनएसएस, रोवर रेंजर, एनसीसी, रेड रिबन क्लब, इको क्लब तथा बच्चों द्वारा आयोजित किए गए सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों में वर्ष भर के विजेता रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया जिनमें अकादमिक उपलब्धि वाले 127 विद्यार्थियों, खेलकूद क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले 142 खिलड़ियों, सांस्कृतिक तथा अन्य गतिविधियों में उपलब्धि हासिल करने वाले 29 विद्यार्थियों, राष्ट्रीय कैडेट कोर के 22 कैडेटों को उनकी उपलब्धियों, राष्ट्रीय सेवा योजना के 07 स्वयंसेवकों, स्काउट गाइड के 17 रोवर्स रेंजर्स और रोड सेफ्टी क्लब के 02 सदस्यों को उनकी उपलब्धियों के लिए पारितोषिक देकर पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर अम्ब काॅलेज के प्रधानाचार्य दर्शन सिंह, खडड् काॅलेज के प्रधानाचार्य राजिन्द्र कुमार, हरोली काॅलेज के प्रधानाचार्य बीएस राठौर, बीटन काॅलेज की प्रधानाचार्य सुनीता गोयल, काॅलेज छात्र व उनके अभिभावकों सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
उपस्थित रहे।
-0-
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

माँ भगवती संकीर्तन मंडली ने निभाया सामाजिक दायित्व, अर्की गौशाला को भेंट की एक गाड़ी तूड़ी

योगेश चौहान : अर्की : उपमंडल अर्की की माँ भगवती संकीर्तन मंडली ने अध्यक्ष बाला शर्मा के नेतृत्व में अर्की गौशाला को एक गाड़ी तूड़ी भेंट की। इस अवसर पर मंडली की सदस्यों ने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में खनिजों से बढ़ी कमाई : 3 साल में 200 करोड़ से बढ़कर 340 करोड़ रुपये पहुंचा राजस्व

एएम नाथ । शिमला, 29 जुलाई : हिमाचल प्रदेश में खनिज संसाधनों से होने वाली आय में पिछले तीन वर्षों के दौरान बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह के प्रबल नेगी बने कलाम ऑफ हिमाचल प्रदेश

हजारों बच्चों को पछाड़ कर हासिल किया शानदार मुकाम एएम नाथ। चम्बा :  ग्राम पंचायत दियोला जसौरगढ़, चुराह घाटी के प्रबल नेगी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर पूरे हिमाचल में अपनी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भगवंत मान द्वारा बम धमाकों को केंद्र की राजनीति का हिस्सा कहना बेहद शर्मनाक : खन्ना

होशियारपुर 5 मई : पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दिए गए बयान जिसमें उन्होंने हो रहे बम धमाकों को केंद्र की राजनीति का हिस्सा बताया है, पर आप...
Translate »
error: Content is protected !!