गवर्नमेंट टीचर्स युनियन ने प्रितपाल सिंह चौटाला को कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी 

by
गढ़शंकर, 23 सितंबर : गवर्नमेंट टीचर्स युनियन ब्लॉक गढ़शंकर की टीम ने सिरमौर अध्यापक संगठन गवर्नमेंट टीचर्स युनियन पंजाब के जिला होशियारपुर के अध्यक्ष अमनदीप शर्मा के उप जिला शिक्षा अधिकारी (एलिमेंट्री) बनने पर होशियारपुर के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष के प्रितपाल सिंह चौटाला को होशियारपुर के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत व घोषित किए जाने पर बधाई दी। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार गोयल, महासचिव राज कुमार गढ़शंकर, जिला नेता नरेश कुमार, प्रैस सचिव हरदीप कुमार ने कहा कि प्रितपाल सिंह चौटाला के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष बनने से अध्यापकों के मुद्दों का बेहतर ढंग से समाधान हो सकेगा। प्रितपाल सिंह चौटाला इससे पहले सर्व शिक्षा अभियान और रमसा शिक्षक संघ की जिला व राज्य कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में गवर्नमेंट टीचर्स युनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में सेवाएं निभा रहे थे। अब कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बनने के बाद वे नई ऊर्जा के साथ शिक्षकों के मुद्दों को उठाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

STF के 4 जवान अरेस्ट, 2019 में दर्ज कराया था एनडीपीएस का झूठा मामला : हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

कपूरथला :   एनडीपीएस के एक मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर कपूरथला पुलिस ने एसटीएफ के 4 जवानों को गिरफ्तार किया है।  इन्होंने वर्ष 2019 में एनडीपीएस का एक झूठा मामला सिटी थाना में...
article-image
Uncategorized , पंजाब

मनप्रीत बादल को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

चंडीगढ़ : बठिंडा में प्लॉट आवंटन घोटाले में पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत दे दी है। जिससे साफ हो गया के मनप्रीत बादल पर ग्रिफ्तारी की...
Translate »
error: Content is protected !!