गांधी और शास्त्री को दी श्रद्धांजली, भजन कीर्तन के साथ निकाली प्रभात फेरी

by

हमीरपुर 02 अक्तूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सोमवार को जिला हमीरपुर में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय के गांधी चौक पर सुबह-सवेरे ही जिला प्रशासन एवं स्थानीय नगर परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भजन-कीर्तन एवं होमगार्ड्स के बैंड की धुनों के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद प्रभात फेरी निकाली गई।
इसके बाद मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, अन्य नेताओं, एडीसी जितेंद्र सांजटा, एसडीएम मनीष कुमार सोनी, सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके राष्ट्रपिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान केंद्रों के भौतिक निरीक्षण एवं परिवर्तन को लेकर बैठक आयोजित : अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा, 19 सितंबर :   अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में ज़िला के मतदान  केंद्रों के भौतिक निरीक्षण एवं परिवर्तन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने ढली से रामपुर फोरलेन कार्य को प्राथमिकता प्रदान करने का किया अनुरोध

एएम नाथ। नई दिल्ली : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की।  बैठक के दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री से भूभुजोत सुरंग सहित...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

वाटर स्पोर्टस के लिए सबसे खूबसूरत जगह है अंदरौली : नैसर्गिक सुंदरता के कारण पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन रहा अंदरौली

ऊना – वाटर स्पोर्टस गतिविधियों के लिए अंदरौली पर्यटकों को तो अपनी ओर आकर्षित कर रही है, वहीं साहसिक खेलों में रूचि रखने वाले लोग भी इस तरफ आकर्षित हो रहे हैं। अंदरौली जिला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवाओं को नशेड़ी बना रहा काला कारोबार, होश उड़ा देंगे आंकड़ें : 5 साल में एनडीपीएस के हर वर्ष औसतन 1690 मामले दर्ज

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश नशे की मंडी बन रहा है. यहां नशे का काला कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है और युवा वर्ग तेजी से नशे की दलदल में फंस रहा है....
Translate »
error: Content is protected !!