गांव कोट से बारापुर तक तीन किलोमीटर सडक़ में पड़े गड्डों को बारापुर निवासियों ने खुद मिट्टी व वैटमैकस डाल कर भरा : सरकार व प्रशासन दुारा सडक़ की रिपेयर ना करने से थे खफा

by

गढ़शंकर।  गांव कोट से बारापुर तक की तीन किलोमीटर सडक़ में पड़े गड्डों से परेशान होकर आज गांव वासियों ने पंचायत की अगुआई में गांव कोट से बारापुर की तीन किलोमीटर सडक़ में पड़े गड्डों को मिट्टी व वैटमिकस से भर कर सडक़ को गड्डों से मुक्त कर लिया।
गढ़शंकर नंगल रोड़ पर पड़ते गांव कोट से बारपुर तक तीन किलोमीटर सडक़ में गड्डे इतने पड़े हुए थे कि अब यह सडक़ कम गड्डों का सैलाव ज्यादा लगती थी और लोगो का इस सडक़ से गुजरना मुशकिल हो चुका था। लेकिन पंजाब सरकार दुारा सडक़ की  रिपेयर तक ना करवाने से खफा होकर गांव बारापुर की पंचायत की अगुआई में गांव वासियों ने ट्रैकटर ट्रालियों लेकर सडक़ में पड़े गड्डों को मिट्टी व वैटमेकस डाल कर भरा और फिर उसे कस्यिों आदि लेकर युवाओं ने पलैन कर उसके ऊपर ट्रैकटर घुमा कर मजबूत किया। जिससे सडक़ चलने योगय हो गई।
गांव के पूर्व सरपंच सुरिंद्र पाल ने बताया कि सडक़ में इतने ज्यादा गड्डे पड़े हुए थे। जिससे लोगो का आना जाना दूभर हो गयाहै। दोपहिया चालक अकसर गड्डों के कारण गिर कर घायल हो जाते है। लिहाजा गांव की पंचायत व गांव वासियों ने आज गड्डों को मिट्टी व वैटमैकस डाल कर गड्डों को भरा है।  सरपंच संतोष कुमारी ने गांव वासियों के सहयोग के लिए अभार प्रकट करते हुए कहा कि गांव वासियों ने इकत्र होकर आज सडक़ को चलने योगय तो बना लिया है। लेकिन अब सरकार प्रशासन को को सपैशल प्रोजैकट बना कर
सडक़ को चौड़ा कर दोबारा बनाना चाहिए ताकि लोगो की समस्या का पक्के तौर पर समाधान हो सके।
मंडी र्बोड के एसडीओ अमनदीप सिंह : सडक़ में मिट्टी डालने का काम पंचायत ने अपने स्त्तर पर किया है। सडक़ को अभी नहीं बनाया जा सकता। क्योंकि अभी तक पहले सडक़ बनाने के बाद दोबारा बनाने के लिए अभी तक समय पूरा नहीं हुया है।
गड्डे भरने के काम में जुटे थे यह गांव वासी : पूर्व सरपंच सुरिंद्र पाल, जीवन धीमान, कुलवंत सिंह फौजी, चरनजीत सिंह एनआरआई, सुरजीत सिंह खालसा, जतिंद्र सिंह लाडी, पंकज कुमार, मखान ङ्क्षसंह, सतनाम सिंह, करन सिंह, लवप्रीत सिंह, बलवीर सिंह, सुखजीत सिंह, मनजिंदर, गोल्डी बंगा व परमजीत सिंह।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Harkirat, Baneet, Anamika, and Gurasis

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/Nov.13 : The 31st Nikian Karumblan Literary Creation Competition, organized by Sur Sangam Vidyak Trust, Mahilpur, concluded successfully with an outstanding display of creativity and talent from students representing Hoshiarpur, Nawanshahr, and...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करोड़ों की लैंबोर्गिनी, मर्सिडीज, एंडेवर, थार सब कुछ 26 साल के अनुराग द्विवेदी का जब्त : इस लड़के की कमाई की कहानी जान लीजिए

नई दिल्ली : महज 26 साल की उम्र में बैटिंग ऐप्स और टेलीग्राम चैनल्स के जरिए ऑनलइन क्रिकेट प्रिडिक्शन कर बेशुमार पैसे कमाने वाला उन्नाव का अनुराग द्विवेदी ED के शिकंजे में है। अनुराग...
article-image
पंजाब

2 गैंगस्टरों का एनकाउंटर : पुलिस को देख फायरिंग की, विदेश से चल रहा फिरौती गैंग

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार को मुठभेड़ की घटना सामने आई है। अमृतसर के गांव चाहड़पुर के पास पुलिस ने दो बदमाशों को घेर लिया, जिसके बाद दोनों...
article-image
पंजाब

नंदनी ने 12वीं कक्षा में नॉन मेडिकल में 91.4%और रितिका ने 12वीं आर्ट्स में 94.8 अंक हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन

गढ़शंकर : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के नतीजों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरबिशनपुरी भवानीपुर की छात्रा नंदिनी पुत्री राज कुमार निवासी पिपलीवाल ने नॉन मेडिकल में 91.4% अंक प्राप्त...
Translate »
error: Content is protected !!