गांव खटकड़ कलां में सांसद मनीष तिवारी ने श्रद्धांजलि भेंट कर शहीदों को किया याद : कांग्रेस शहीदों के विचारों पर चलकर समाज के कल्याण हेतु वचनबद्ध – मनीष तिवारी

by
नवांशहर/बंगा, 23 मार्च: शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में नतमस्तक होकर श्रद्धांजलि भेंट की गई। इस दौरान उनके कांग्रेस के सीनियर नेताओं सहित स्थानीय लोग व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
इस अवसर सांसद ने देश को आजाद करवाने हेतु हमारे शहीदों की महान कुर्बानियों को याद किया, जिनके बलिदानों की बदौलत आज हम आजादी की फिजा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शहीदों के विचारों पर चलकर समाज की भलाई के लिए काम करने हेतु वचनबद्ध है। उनका मानना है कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि उनके सपनों के भारत के निर्माण से ही होगी।
जहां अन्य के अलावा, पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा, जिला कांग्रेस प्रधान अजय मंगूपुर, पूर्व विधायक अंगद सिंह, जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सतवीर सिंह पल्लीझिक्की, जिला यूथ कांग्रेस प्रधान सुमनप्रीत सिंह, कमलजीत सिंह जिला परिषद सदस्य, ब्लाक प्रधान बंगा कुलवरन सिंह, ब्लॉक प्रधान औड़ राम दास सिंह, हरजीत जाडली चेयरमैन सेंट्रल कोपरेटिव बैंक नवांशहर, हरभजन भरौली, द्रवजीत पुनीया पूर्व चेयरमैन जिला मार्केट कमेटी, राजिंदर छिंदी, राजिंदर शर्मा, कलसी बेहराम, अमरजीत सिंह बिट्टा चेयरमैन नगर काउंसिल राहों, टिंकू घई पूर्व चेयरमैन नगर काउंसिल राहों, साबी कंगरूर, राज कुमार, युद्धवीर सिंह, बलवीर खामांचो, हरपाल सिंह पठलावा, नरिंद्र सिंह झिक्का, अमरीक सिंह सोढी भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

चंडीगढ़।  आम आदमी पार्टी  ने पंजाब में चार सीटों पर होने वाले विधानसभा उप चुनाव के लिए  स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में 40 नेताओं को शामिल किया है। सूची...
article-image
पंजाब

आतंकवाद, गैंगस्टरों और नशा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी : डीआईजी बॉर्डर रेंज नानक सिंह

अमृतसर, 16 अक्टूबर . पंजाब के डीआईजी बॉर्डर रेंज नानक सिंह ने बताया कि अमृतसर ग्रामीण Police ने आतंकवाद, नशा तस्करी और गैंगस्टर गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि Chief...
article-image
पंजाब

1 किलो हेरोइन व 27 लाख की ड्रग मनी समेत एक नशा तस्कर दबोचा : आरोपी से बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद

तरनतारन : पुलिस ने मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को 1 किलो हेरोइन व 27 लाख की ड्रग मनी समेत दबोचा है। आरोपी से बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद...
article-image
पंजाब

Sri Akal Takht Jathedar Honors

Amaritsar/Daljeet Ajnoha/Dec.1 :  Jathedar of Sri Akal Takht Sahib, the highest temporal seat of the Sikhs, today announced a special commendation for Melbourne-based artist Bethany Cherry. The honor is in recognition of her exceptional...
Translate »
error: Content is protected !!