गांव नैनवां के 9 दिन से लापता युवक का सिर और एक बाजू अलग अलग जगह से सतलुज दरिया से बरामद

by

गढ़शंकर l गांव नैनवां का गत नौ दिनों लापता इक्कीस वर्षीय युवक के सिर और एक बाजू जिला रोपड़ के थाना नूरपुर बेदी के गांव टिब्बा टपरिया के निकट पुलिस ने सतलुज दरिया से बरामद किया है । मृतक के शव के अन्य टुकड़ो की तलाश की जा रही है। सिर और बाजू को सिवल अस्पताल रोपड़ में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।
जानकारी के मुताबिक मृतक भूपिंदर सिंह का सिर और बाजू गांव टिब्बा टपरियां के निकट सतलुज दरिया में से मिले तो एक बाजू एक किलोमीटर दरिया में आगे जाकर मिली। इस सबंध में थाना नूरपुर बेदी के एसएचओ गुरविंदर सिंह ढिल्लों ने सम्पर्क करने पर बताया कि कल दरिया में से एक सिर और बाजू से शनिवार को ढेर शाम मिला था । जिसके बाद हमने सिर और बाजू को सिवल अस्पताल रोपड़ पहचान के लिए रखा और सभी जगह नोटिस जारी कर दिया था। जिसके बाद आज युवक के परिजनों ने सूचना मिलने पर आकर सिवल अस्पताल में पहचान की यह उनका बेटे भूपिंदर सिंह के है। एक्ट युवक गढ़शंकर के गांव नैनवा का है

गढ़शंकर के गांव नैनवां के इक्कीस वर्षीय युवक भूपिंदर सिंह पुत्र जगजीवन राम 25 मई को घर से मोटरसाइकिल पर शाम को बिना बताए चला गया था। जिसके बाद भूपिंदर सिंह का मोटरसाइकिल जिला रोपड़ की तहसील नंगल के गांव बंदलेहड़ी के पास नहर के निकट से मिला और पास पड़े बैग में उसका आधार कार्ड व पर्स मिला था। जिसके बाद नंगल पुलिस व गढ़शंकर पुलिस भूपिंदर सिंह की लगातार नहरों व दरिया में तलाश कर रही थी। गढ़शंकर के एसएचओ जय पाल ने सम्पर्क करने पर बताया कि मृतक के दरिया से मिले सिर व दोनों बाज़ू सिवल अस्पताल रोपड़ में रखे गए है। परिवार वाले आये है एफआईआर परिवार वालो से बात करने के बाद दर्ज करने पर फैसला लिया जायेगा कि गढ़शंकर में होगी या यहाँ शव के सिर और बाजू मिले उससे सबंधित थाने में एफआईआर दर्ज होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लोक निर्माण विभाग में एक ठेकेदार को दो ही काम मिलेंगे : प्रश्नकाल के दौरान विधायक संजय रत्न के सवाल का जवाब देते हुए लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा

शिमला : लोक निर्माण विभाग में एक ठेकेदार को दो ही काम मिलेंगे। गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान विधायक संजय रत्न के सवाल का जवाब देते हुए लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि...
हिमाचल प्रदेश

महिला आईटीआई में बची हुई सीटों के लिए दाखिला जारी

ऊना, 15 जनवरी: राजकीय महिला औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में शेष बची सीटों के लिए संस्थान स्तर पर दाखिला किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर बीएस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिजल्ट से पहले कांग्रेस संग गठबंधन पर केजरीवाल ने कही बड़ी बात – हमने कोई शादी थोड़ी की है

दिल्ली :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन हमेशा के लिए नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह ने प्रेम कुमार धूमल से की भेंट, रंजना के परिजनों को ढांढस बंधाया

एएम नाथ।  हमीरपुर 20 नवंबर। लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने वीरवार को समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री का कुशलक्षेम पूूछा और...
Translate »
error: Content is protected !!