गांव पाहलेवाल में रक्तदान कैंप तथा मेडिकल कैंप आयोजित  – चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी तथा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने किया उद्घाटन

by
गढ़शंकर, 3 मई: आज गांव पहलेवाल में मास्टर प्रेम सिंह वेलफेयर सोसाइटी पंजाब, ग्राम पंचायत पाहलेवाल,गुरुद्वारा गुरु रविदास प्रबंधक  कमेटी की ओर से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जन्मदिवस ,खालसा साजना दिवस, मजदूर दिवस तथा जलियांवाला बाग में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों की याद में मेडिकल चेकअप तथा रक्तदान कैंप लगाया। मेडिकल टीम सेवा भारती गढ़शंकर की ओर और से आई थी और ब्लड डोनेट करने के लिए डॉक्टर गुरकीरत कौर होशियारपुर सिविल अस्पताल होशियारपुर से उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर पंजाब राज अनुसूचित जाति के चेयरमैन सरदार जसवीर सिंह गढ़ी, हलका विधायक तथा पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर सरदार जय किशन सिंह रौड़ी ने कैंप का उद्घाटन किया। उन्होंने मेडिकल कैंप लगाने वाली टीम से भी मुलाकात की और रक्तदानियों  को सम्मानित किया। इसके साथ ही जिन बच्चों ने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जी के जीवन के ऊपर कविता, भाषण या कुछ भी एक्टिविटी की थी उन सब को सम्मानित किया गया इस अवसर पर खुरालगढ़ साहब गुरुद्वारा से बाबा केवल सिंह, मास्टर प्रेम सिंह वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन तथा गुरुद्वारा गुरु रविदास कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष आरपी सिंह, भाई प्यार कमेटी के उप प्रधान गुलशन कुमार राणा, गुरुद्वारा साहब कमेटी के प्रधान बलकार सिंह, कमेटी मेंबर जगतार सिंह, हरमेश लाल, सतनाम कौर, निर्मल कौर,  सरपंच चंचला देवी, विजय कुमार, सेवानिवृत्त कैप्टन   रणजीत राणा, राज कुमार उर्फ आर.के. तथा अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम के उपरांत जसवीर सिंह गढ़ी तथा हलका विधायक जय कृष्ण रौड़ी को गांव वालों तथा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और मास्टर प्रेम सिंह वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गांव वालों ने तथा बाहर से आई संगत ने मेडिकल कैंप का भरपूर लाभ उठाया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

55 नशीली गोलियों सहित एक ग्रिफ्तार

गढ़शंकर।  पुलिस चौकी बीनेवाल के इंचार्ज ओंकार सिंह की अगुआई में पुलिस ने एक युवक को 55 नशीली गोलियों सहित ग्रिफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई ओंकार सिंह ने...
article-image
पंजाब

पंजाब ने DGP के चयन के लिए यूपीएससी को आईपीएस अधिकारियों का पैनल भेजा

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने कथित तौर पर राज्य के लिए एक नियमित पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के चयन पर विचार के लिए 14 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की एक सूची केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी)...
article-image
पंजाब

नविया क़लमां नवी उड़ान’ बाल साहित्य पुस्तक के कलेंडर का विमोचन

गढ़शंकर, 4 अप्रैल : जिला होशियारपुर में बाल साहित्य पुस्तक के कलेंडर का विमोचन जिला शिक्षा अधिकारी कमलदीप कौर, जिला शिक्षा अधिकारी सकेंडरी गुरिंदरजीत कौर, उप शिक्षा अधिकारी सकेंडरी धीरज वशिष्ठ, ब्लाक प्राइमरी शिक्षा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बेटी से यौन उत्पीड़न का आरोपी पिता दोषी करार : 25 साल का कठोर कारावास- 1 लाख रुपये जुर्माना

विशेष न्यायाधीश हमीरपुर की अदालत ने बेटी से यौन उत्पीड़न के आरोपी पिता को दोषी करार दिया है। अदालत ने 25 साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।...
Translate »
error: Content is protected !!