गांव बिंजो में फुटबॉल टूर्नामेंट धूमधाम से संपन्न

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर जिले के गांव बिंजो में समूह नगर निवासियों, ग्राम पंचायत, प्रवासी भारतीयों और क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका फाइनल मैच बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। इस टूर्नामेंट का ओपन विलेज कैटेगरी का फाइनल मैच गांव अजनोहा और गांव ऊंचा की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें अजनोहा गांव की टीम ने दो गोल से जीत हासिल की। दूसरा मैच पालदी अकादमी और जेसीटी अकादमी फगवाड़ा की टीम के बीच खेला गया, जिसमें जेसीटी अकादमी की टीम ने पेनाल्टी किक से जीत हासिल की। इस अवसर पर क्लब द्वारा एनआरआई वीर व गांव के जंग क्लब के बीच शो मैच का आयोजन किया गया, जिसमें एनआरआई वीर विजई रहे। इसी प्रकार, दोनों टीमों के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें एनआरआई वीर विजेता रहे। इस फाइनल प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार एनआरआई वीर, फुटबॉल क्लब और ग्राम पंचायत बिंजो द्वारा वितरित किए गए। इस अवसर पर समूह नगर निवासी एनआरआई, फुटबाल क्लब के सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य आदि खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिले में धान की 14,867 मीट्रिक टन की खरीद, किसानों को 4.85 करोड़ रुपये का भुगतान : डीसी ने किसानों से मंडियों में सूखा धान लाने की अपील

अब तक 17,772 मीट्रिक टन धान की आवक,  होशियारपुर, 5 अक्तूबर : जिले की मंडियों में धान की खरीद प्रक्रिया जारी है। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने सोमवार को मंडियों में चल रही खरीद...
article-image
पंजाब

फाजिल्का अस्पताल में एमर्जेन्सी मैडीकल अफसरों के सभी पद खाली होने का मामला : खन्ना ने प्रदेश सरकार को ठहराया जिम्मेदार, मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग 

होशियारपुर 25 सितम्बर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में एमर्जेन्सी मैडीकल अफसरों के सभी पद खाली होने के मामले को प्रदेश मानवाधिकार आयोग के समक्ष...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किक मारते ही मोटरसाइकिल में लगी आग : बाल-बाल बचा चालक

बीबीएन, 13 जून (तारा) :  हाउसिंग बोर्ड फेस-3 बद्दी में शुक्रवार सुबह को एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा...
article-image
पंजाब

भट्टल का विस्फोटक बयान पर आप नेता ने कांग्रेस लीडरशिप पर की सवालों की बौछार! बाजवा की चुप्पी की कड़ी निंदा

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल के चौंकाने वाले बयानों पर कांग्रेस लीडरशिप की “आपराधिक चुप्पी” पर तीखा हमला किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!