गांव भज्जल में खेलों को बढ़ावा देने के लिए दौड़ प्रतियोगिता आयोजित, विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने दिखाया दमखम

by
विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित, रामजी दास थिंद ने की रिफ्रेशमेंट और पुरस्कारों की सेवा
गढ़शंकर, 24 नवंबर। गांव भज्जल में जत्थेदार हरनाम सिंह स्पोर्ट्स क्लब की ओर से बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
10 वर्ष से कम आयु वर्ग
लड़कियों के वर्ग में अमृत कौर पुत्री परशोतम लाल ने पहला और नवऱूप कौर पुत्री नवजीत सिंह ढिल्लों ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के वर्ग में हैरी पुत्र सुरिंदर पाल प्रथम, एकजोत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह द्वितीय और महिताब सिंह पुत्र कमलजीत सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
14 वर्ष से कम आयु वर्ग
लड़कियों में अमृत कौर पुत्री परशोतम लाल ने पहला, किरणजोत कौर पुत्री हरजिंदर कौर ने दूसरा और नवनीत कौर पुत्री संजीव कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों में मनजोत सिंह पुत्र संजीव कुमार प्रथम, सरताज सिंह पुत्र प्रदीप सिंह द्वितीय और एस्मीत पुत्र सुरिंदर तृतीय स्थान पर रहे।
17 वर्ष से कम आयु वर्ग
लड़कियों के वर्ग में किरणजीत कौर पुत्री रछपाल सिंह ने पहला, किरणदीप कौर पुत्री गुरप्रीत सिंह ने दूसरा और अमृत कौर पुत्री परशोतम लाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों में सचिन पुत्र गणेश कुमार प्रथम, एकमजोत पुत्र लखविंदर सिंह द्वितीय और संजय पुत्र गणेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए रामजी दास थिंद की ओर से रिफ्रेशमेंट और पुरस्कारों की सेवा की गई। इस अवसर पर ज्ञानी दीदार सिंह ढिल्लों, सूबेदार केवल सिंह ढिल्लों, राज कुमार सरपंच, सुरिंदर सिंह बड़प्पगा, रणजीत सिंह, रणवीर सिंह फौजी यूएसए, शिंगारा राम भज्जल, बख्शीश सिंह, सुखविंदर सिंह सज्जण, राम सिंह थिंद, मार्शल रामपुर बिलड़ो, जसकरण सिंह जੱਸा, सुखविंदर सिंह बद्धण, दीदार सिंह सहोता, सेवा सिंह बद्धण, बाला सिंह मानिक, लुभाया सिंह थिंद, नवजीत सिंह, हिमंत सिंह, अजीत सिंह, अवतार सिंह, बलजिंदर सिंह भूरा और कुलवंत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन : गांव भज्जल में जत्थेदार हरनाम सिंह स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित दौड़ प्रतियोगिता मे विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते आयोजक एवं गणमान्य व्यक्ति।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

11 हजार पौदे लगाने का लक्ष्य : मिशन ग्रीन प्रोजेक्ट के तहत केमिस्ट एसोसिएशन गढ़शंकर द्वारा पौदारौपण

जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी संगरूर श्री बलराम लूथरा व ड्रग इंस्पेक्टर मनप्रीत कुमार ने पौदारौपन कार्य का करवाया शुभारंभ गढ़शंकर : केमिस्ट एसोसिएशन गढ़शंकर द्वारा मिशन ग्रीन प्रोजेक्ट के तहत गढ़शंकर क्षेत्र में 11 हजार...
article-image
पंजाब

महिलाओं को 60 हजार का वादा कर 1500 रुपये देकर सरकार बच नहीं सकती : हरसिमरत बादल

मोहाली में शिअद के महिला सम्मेलन में बोलीं पूर्व केंद्रीय मंत्री—नशे और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर पंजाब सरकार को घेरा मोहाली, 26 सितंबर। माताओं और बेटियों के अधिकार, सुरक्षा और इंसाफ से जुड़े...
article-image
पंजाब

पंजाब चुनाव के लिए भाजपा ने बिछाई नई सियासी बिसात : AAP से आए राज्यसभा सांसदों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

13 लोकसभा क्षेत्रों में पसंद की सीटें चुनने का विकल्प, विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा और सहयोगियों की जीत सुनिश्चित करने का मिला लक्ष्य; चुनाव प्रबंधन से लेकर प्रचार और उम्मीदवारों की तलाश तक संभालेंगे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिश्वतखोरी के आरोप में CBI ने लेफ्टिनेंट कर्नल को किया गिरफ्तार : दिल्ली के घर से मिले 2 करोड़

नई दिल्ली : CBI ने रिश्वत लेने के आरोप में लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक प्राइवेट शख्स विनोद कुमार को भी पकड़ा है. वहीं, कर्नल के दिल्ली...
Translate »
error: Content is protected !!