गांव मजारी में सिद्ध बाबा बालक नाथ जी का वार्षिक समागम श्रद्धा से मनाया : प्रसिद्ध गायक गूरी धालीवाल ने अपने मनमोहक भजनों से श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध*

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर, गांव मजारी (गढ़शंकर) में संगतों द्वारा सालाना भंडारा अत्यधिक श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक गूरी धालीवाल ने अपने मनमोहक भजनों से संगतों को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर मंदिर कमेटी के संरक्षक सोम नाथ की अगुवाई में नव-नियुक्त कमेटी जिसमें  संदीप कुमार राणा प्रधान,  विजय कुमार मान उप-प्रधान,  अजीत सिंह राणा कैशियर,  रजीव कुमार राणा जनरल सेक्रेटरी,  शुभ करण राणा सचिव ,  सलींदर राणा ,  प्रवीण सोनी ,  राकेश राणा,  रघुविंदर सिंह ,  दलजीत सिंह भट्टी  और श्री संदीप कुमार शामिल थे।
गांव मजारी की कीर्तन मंडली द्वारा बाबा जी की पारंपरिक भेंटों के माध्यम से संगतों को बाबा जी के रंग में रंगा गया।
नव-नियुक्त कमेटी के विभिन्न पदाधिकारियों और गांव मजारी के समस्त भक्तों द्वारा दो दिवसीय समागम के अवसर पर पुख्ता प्रबंधों को सुनिश्चित करने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी किया गया। मंदिर कमेटी के यूथ विंग में शामिल लकक्षे राणा, करण राणा, सिखर राणा, साहिल राणा, वरुण रकवाल, वरुण राणा, साहिल भट्टी, गौरव राणा, नितिन मान, समर मान, निशांत सोनी और जतिन राणा द्वारा भी पूरी श्रद्धा से सेवा की गई।

मंदिर कमेटी के संरक्षक सोम नाथ ने बताया कि यह सालाना जागरण और भंडारा हमारे बुजुर्गों द्वारा डाली गई परंपरा के तहत लंबे समय से चलता आ रहा है, जिसमें हमारे गांव मजारी के निवासियों के साथ-साथ दूर-दराज़ के गांवों से भी बाबा जी के श्रद्धालु पहुंचते हैं।

सालाना भंडारे के अवसर पर प्रसिद्ध गायक गूरी धालीवाल ने अपनी बुलंद आवाज़ से समय बांधा। इस अवसर पर प्रमुख शख्सियतों में चेयरमैन मेहर सिंह राणा, पूर्व प्रधान  महिंदर सिंह राणा, पंचायत सदस्य  सुरजीत धीमान,  सुषिंदर राणा,  रजनी बाला,  मधु बाला, सीमा रानी,  सुभाष राणा नंबरदार,  जगदेव राणा, सतविंदर  राणा, सतीश राणा (गब्बर) सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भविष्य सेतु बना छात्राओं के सपनों की राह : निरंतरता प्रयास ही सफलता की कुंजी : एडीएम अमित मैहरा

पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत करियर परामर्श शिविर आयोजित एएम नाथ। चंबा :  पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में...
article-image
पंजाब

225 नशे की गोलियों के साथ एक गिरफ्तार : एसआई रमनदीप कौर अगुआई में पुलिस पार्टी ने की बड़ी कार्रवाई

गढ़शंकर, 22 दिसंबर  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने बाइक सवार से 225 नशे की गोलियां बरामद कर उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। एसएचओ गढ़शंकर जैपाल ने प्रेसनोट जारी कर बताया गया की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में पुलिसकर्मियों को जंजीरों से बांध 3 आरोपी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

पुलिस ने चाबी गाड़ी में ही छोड़ दी एएम नाथ। अमृतसर : पंजाब में पुलिस की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है जिसमें बाद पुलिसकर्मियों पर लापरवाही के मामले में कार्रवाई करनी शुरू...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में 7 दिवसीय रोजगार योग्एयता एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू 

गढ़शंकर, 21 अगस्त: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नेतृत्व में बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार कॉलेज के करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा 7 दिवसीय रोजगार योग्यता एवं...
Translate »
error: Content is protected !!