गांव महिंदवानी और भंडियार में पीने के पानी की सप्लाई एक सप्ताह से ठप

by

सोमवार तक पीने के पानी की सप्लाई चालू नहीं हुई तो एक्सियन कार्यालय के समक्ष रोष धरना देंगे : गांव वासी
गढ़शंकर :  गांव महिंदवानी और भंडियार में पीने के पानी की सप्लाई एक सप्ताह से ठप पड़ी है और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। लेकिन सरकार और प्रशासन हरियाणा और राजस्थान का पानी रोकने में व्यस्त है। यह आरोप लगाते हुए राणा जगरूप सिंह,  पूर्व सरपंच कुलभूषण कुमार, पूर्व सरपंच दविंदर राणा बलवीर सिंह, विजय कुमार शर्मा, राम कुमार, राणा सुभाष , शाम सिंह, युद्धवीर सिंह व गुरदीप सिंह पूर्व पंच कि सरकार के प्रतिनिधि बड़े बड़े विकास के दावे कर रहे है। लेकिन दोनों गांवों में पीने का पानी एक सप्ताह से नहीं आ रहा। गर्मी के मौसम में जब पानी की ज्यादा जरुरत होती है तो इस दौरान पंजाब पब्लिक हेल्थ एंड सेनिटेशन विभाग द्वारा पीने के पानी की सप्लाई एक सप्ताह से बंद होने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाने से साफ़ है कि इसके अधिकरियों को भी लोगों की कोई परवाह नहीं है। उन्होनों कहा कि हमारे पूरे गांव ने फैसला किया है कि अगर सोमवार तक हमें पीने का पानी नहीं मिला तो हम गढ़शंकर में एक्सियन कार्यालय के समक्ष रोष धरना देंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार और प्रशासन की होगी। उन्हीनों मांग की कि छोटे गांवों में विकल्प के तौर पर आपात स्थिति के लिए पीने के पानी का विकल्प रखना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस ने जबरन वसूली के लिए फायरिंग करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मोहाली, 9 सितंबर । पंजाब के मोहाली पुलिस ने फिरौती के लिए एक होटल में फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो पिस्तौल और घटना में...
article-image
पंजाब

तीसरे दिन में प्रवेश : सीपीआई (एम) की ज्वलंत मुद्दों पर लोगों से संपर्क मुहिम

गढ़शंकर, 3 सितंबर: सीपीआई (एम) के केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर गढ़शंकर तहसील के लोगों के साथ उनके ज्वलंत मुद्दों पर संपर्क अभियान शुरू किया गया है। आज मुहिम के तीसरे दिन बीबी सुभाष...
article-image
पंजाब

चड्ढा परिवार द्वारा कितना स्कूल के बच्चों को स्कूल किटें व स्टेशनरी की वितरित

गढ़शंकर, 8 अप्रैल : आज गांव कितना के सरकारी स्कूल में एक समागम आयोजित कर चड्ढा परिवार द्वारा प्राइमरी तथा मिडल स्कूल के समूह विद्यार्थियों को स्कूल किटें, स्टेशनरी तथा खेलों का सामान वितरण...
article-image
पंजाब

पत्रकार अशवनी सहिजपाल की भाभी की आत्मिक शांति के लिए रखे पाठ का भोग 9 नवंबर को सड़ोया में डाला जाएगा : सहिजपाल परविार के साथ राजनीतिक, समाजिक, धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोग पहुंच रहे

गढ़शंकर : पत्रकार अशवनी सहिजपाल की भाभी का गत दिनों देहांत हो गया था। उनकी आत्मिक शांति के लिए रखे पाठ का भोग 9 नवंबर को डाला जाएगा। रसम पगड़ी का समागम जिला शहीद...
Translate »
error: Content is protected !!