गांव मोतीयां में सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने नशे के खिलाफ दी सशक्त आवाज, लोगों को किया जागरूक

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर के लोकसभा सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने आज गांव मोतीयां में एक विशेष जनसभा को संबोधित करते हुए नशे के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया। इस जनसभा में सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और बुज़ुर्गों ने भाग लिया। डॉ. चब्बेवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि हमें आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और सशक्त बनाना है, तो नशे जैसी बुराइयों को जड़ से खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती संतों और गुरुओं की भूमि है, लेकिन आज यह धरती नशे की मार झेल रही है। नशा युवाओं को खोखला कर रहा है, परिवारों को तबाह कर रहा है और समाज में अराजकता फैला रहा है। इसीलिए उन्होंने गांव मोतीयां से नशे के खिलाफ इस जनजागरण अभियान को आगे बढ़ाया है, जिसे हर गांव, हर गली तक पहुंचाया जाएगा।

सांसद ने लोगों से आह्वान किया कि वे ‘एक गांव, एक संकल्प – नशा मुक्त गांव’ का संकल्प लें। उन्होंने यह भी कहा कि नशे के तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा, और प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि नशा बेचने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। डॉ. चब्बेवाल ने युवाओं से अपील की कि वे खेलों, शिक्षा और स्वरोजगार की ओर ध्यान दें। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं’ की जानकारी भी दी, ताकि युवा अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगा सकें। सभा में स्थानीय सरपंच, पंच और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी नशे के खिलाफ लड़ाई में सहयोग का भरोसा दिलाया। गांववासियों ने भी मिलकर यह संकल्प लिया कि वे नशे को अपने गांव में पनपने नहीं देंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार खिलाफ रोष प्रकट : बलकौर सिंह ने लारेंस बिश्नोई की सुरक्षा पर उठाए सवाल..

उसे मार दिया जाए पर बोलना बंद नहीं करेंगे मानसा : 8 अगस्त: मरहूम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने रविवार को सिद्धू के गांव मूसे में उनकी समाधि पर पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली विधानसभा चुनाव तक जेल में रहेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल : केजरीवाल जितना दिन जेल में रहेंगे आप उतनी होगी कमजोर

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से छूटने ही वाले थे कि बड़ा खेल हो गया। केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई ने उन्हें भरी अदालत से...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सेंट्रल जेल से रिहा गुरु : सिद्धू का केंद्र व पंजाब सरकार पर जोरदार हमला, मान अखबारी मुख्यमंत्री, पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश की जा रही

पटियाला : सेंट्रल जेल से नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को 317 दिन बाद रिहा हो गए। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को 1988 में पटियाला में हुए रोडरेज केस में 19 मई 2022 को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डेढ लाख श्रद्धालू यात्रा में जा चूके, पीने के पानी, शौचालयों की कोई व्यवस्था नहीं – अमरनाथ यात्रा की तर्ज पर मणिमहेश के लिए बने मास्टर प्लान, शून्यकाल में विधायकों ने उठाए कई मुद्दे

एएम नाथ। शिमला :  शून्यकाल शुरू न होने के चलते विधायकों ने प्वाइंट ऑफ आर्डर के तहत अपने मामले उठाए। प्रश्नकाल के बाद विधायक जनकराज ने मणिमहेश यात्रा का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!