गांव साधोवाल में पर्यावरण शुद्धता के लिए स्वयं सहायता समूह ने लगाए पौधे

by
गढ़शंकर, 1 जुलाई: जहां समाज सेवी संस्थाएं पर्यावरण को बचाने के लिए पौधे लगाने के लिए आगे आ रही हैं, वहीं क्षेत्र के गांव साधोवाल की बात करें तो ग्राम पंचायत और गांव के अजिविका स्वयं सहायता समूह साधोवाल द्वारा ग्राम पंचायत व गणमान्यों की उपस्थिति में गांव की खाली जगहों पर लगभग 40 छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। इस मौके पर गांव के सरपंच हरप्रीत सिंह साधोवाल ने कहा कि आज देश में पौधे लगाना बहुत जरूरी है, नहीं तो भविष्य में हमें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि जहां राज्य में पर्यावरण को नष्ट किया जा रहा है और पानी विलुप्त होने की कगार पर है। इसलिए पर्यावरण को पौधे लगाकर  ही बचाया जा सकता है और सरकारों को भी चाहिए कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में गंभीरता से काम करें। उन्होंने अंत में कहा कि पेड़ों से ही मनुष्य का जीवन है। इस अवसर पर बीबी ज्ञान कौर, विशाली, नवदीप कौर, सीता देवी, रजनी, कृष्णा देवी, सुरिंदर कौर, सुमन रानी, ​​कमला देवी, सरपंच हरप्रीत बैंस, हैप्पी साधोवाल, मनमोहन सिंह, राज, रिंकू और जोगिंदर व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

सैशन चौक में सायरन बजाकर दिवंगत आत्माओं को याद करने की अपील

होशियारपुर  : पंजाब सरकार द्वारा कोरोना वायरस के कारण जान गवा चुके लोगों की याद और उनके परिवारों के साथ हमदर्दी प्रकट करने के तौर पर 11 बजे से 12 बजे तक एक घंटे...
article-image
पंजाब

कोविड के कारण अपने मां-बाप या कमाने वाले को खो चुके बच्चों को दिया जाएगा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ: अपनीत रियात

होशियारपुर। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि कोविड के कारण जिन बच्चों के मां-बाप की मौत हो गई है और वे अनाथ हो गए हैं, ऐसे बच्चों के पालन पोषण के लिए पंजाब...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कुपवी क्षेत्र की 2171 पात्र महिलाओं को 97,69,500 रुपये की राशि सीएम सुक्खू ने की वितरित – बदलाव यदि जनहित हो तो वह होता सर्वोपरि : सीएम सुक्खू

कुपवी को अलग जिला परिषद् वार्ड बनाने और आईटीआई खोलने पर विचार करेगी सरकार एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला शिमला के उप-मंडल कुपवी में आयोजित समारोह के दौरान ‘इंदिरा...
article-image
पंजाब

सेवामुक्त प्रिं. वीना चोपड़ा ने नारू नंगल स्कूल की 140 छात्राओं को वितरित किए बूट

होशियारपुर  । शिक्षा विभाग से बतौर मुख्याध्यापिका सेवामुक्त हो चुकी वीना चोपड़ा की तरफ से सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्मार्ट स्कूल नारू नंगल की 9वीं से 12वीं कक्षा की 140 विद्यार्थियों को बूट वितरित किए...
Translate »
error: Content is protected !!