गांवों रुड़की खास और गढ़ी मट्टो के विकास हेतु 3-3 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान : सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं

by

गढ़शंकर : 10 जून: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा आज गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों रुड़की खास और गढ़ी जट्टा (मट्टो) में जनसभाओं को संबोधित किया गया। जिन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना और उनका हल करने का आश्वासन दिया।
सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को हल करना उनकी जिम्मेदारी है, जिसके चलते जनसभाओं के जरिए वह स्थानीय निवासियों से मिलते है, ताकि उनकी परेशानियों को जाना जा सके। सांसद ने कहा कि हलके के विकास हेतु उनकी ओर से लगातार ग्रांट जारी की जा रही है। इसी के तहत अलग-अलग गांवों में बीते समय के दौरान विभिन्न विकास कार्यों हेतु फंड जारी किए गए हैं, ताकि लोगों की मूलभूत जरूरतों को पूरा किया जा सके। सांसद तिवारी ने कहा कि वह विकास की राजनीति में विश्वास करते हैं और हल्के का सर्वपक्षीय विकास ही उनकी प्राथमिकता है।
इस दौरान उन्होंने दोनों गांवों के विकास हेतु 3-3 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान भी किया। जहां अन्य के अलावा, पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, पंजाब कांग्रेस सचिव पंकज कृपाल, गुरमीत सिंह सरपंच, सुरजीत सिंह पूर्व सरपंच, करनैल सिंह लंबड़दार, जसवंत सिंह, लोंगिया साहब, काला जी, कश्मीर सिंह, गुरदीप कौर पूर्व सरपंच, सुरजीत सिंह पूर्व सरपंच, जुझार सिंह, दविंदर कौर सरपंच, परमजीत सिंह, रिपन दत्त, महेंद्र पाल ठेकेदार, गुरप्रीत सिंह, निर्मल लाल, विनोद कुमार भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व विधायक लव गोल्डी ने मुख्यमंत्री चन्नी व उपमुख्यमंत्री रंधावा में सोनी को मिकलर दी वधाई

गढ़शंकर। मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को मिलकर उन्हें वधाई दी और गढ़शंकर मेें विकास कार्यो के बारे में चर्चा की। यह शब्द काग्रेस के पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने कहे। उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब

महिला की उपस्थिति यकीनी बनाई जाए : जिला परिषदों, पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायतो की बैठकों में

बैठकों में महिला प्रतिनिधियों की उपस्थिति यकीनी बनाने के आदेश चंड़ीगढ़ । डायरैक्टर ग्रामीण विकास एवं पंचायती विभाग ने पंचायती राज संस्थाओं के महिला सदस्यों के पति एवं पारिवारिक सदस्यों के विभागीय मीटिंगों में...
article-image
पंजाब

पुलिस ने पिस्तौल व जिंदा कारतू सहित 2 युवकों को किया गिरफ्तार

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने पिस्तौल और जिंदा कारतूसों के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना गढ़शंकर के एसएचओ इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला...
Translate »
error: Content is protected !!