गाड़ियों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट के लिए जिला ऊना में तिथियां निर्धारित : हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत 4 जुलाई तथा 19 जुलाई को गाड़ियों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट

by

ऊना, 3 जुलाई – जिला ऊना में गाड़ियों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए आरटीओ राजेश कौशल ने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत 4 जुलाई तथा 19 जुलाई को गाड़ियों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के तहत गाड़ियों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट 5 जुलाई और 26 जुलाई को, ऊना आरएलए के तहत ड्राईविंग टेस्ट 6 जुलाई, 18 जुलाई व 24 जुलाई को आयोजित होंगे।
आरटीओ राजेश कौशल ने बताया कि अंब विधानसभा क्षेत्र के तहत गाड़ियों की पासिंग 10 व 27 जुलाई तथा ड्राईविंग टेस्ट 11 जुलाई और 28 जुलाई को होंगे। उन्होंने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र के लिए गाड़ियों की पासिंग 7, 13, 17, 25, व 31 जुलाई तथा ड्राईविंग टेस्ट 14 व 21 जुलाई को आयोजित होंगे। इसके अतिरिक्त बंगाणा के तहत गाड़ियों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट 20 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मण्डी में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण : एकता का संदेश प्रमुख प्रधानमंत्री ने वैश्विक हालात पर जताई चिंता, देशवासियों से संयम की अपील

खेल उपलब्धियों पर गर्व, युवाओं को प्रेरित करने की बात एएम नाथ। मण्डी :  नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज मण्डी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो श्रद्धालुओं की मौत, सात लोग गंभीर रूप से घायल : मैड़ी मेले में स्नान करते समय पहाड़ी से पत्थर गिरने से चपेट में आए 9 श्रद्धालू

अम्ब : हिमाचल प्रदेश के बाबा बड़वाग सिंह में मैड़ी मेले दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु सुबह 5 बजे चरण गंगा स्नान में कर रहे थे। इस दौरान पहाड़ी से कुछ पत्थर गिर पड़े...
article-image
हिमाचल प्रदेश

16.91 लाख हुए हिमाचल में भाजपा के प्राथमिक सदस्य : सक्रिय सदस्यता 26 हज़ार पार

 एएम नाथ। चंडीगढ़ / शिमला : हिमाचल प्रदेश में भाजपा की संगठनात्मक स्थिति और सदस्यता का आंकड़ा बढ़ रहा है। राज्य में भाजपा के 16 लाख से अधिक प्राथमिक 26 हजार सक्रिय सदस्य हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सचिवालय कर्मचारी संगठन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री : सरकार की नीतियों-कार्यक्रमों को कार्यान्वित करने में कर्मचारियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

शिमला : हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को धरातल पर...
Translate »
error: Content is protected !!