गाड़ी के शीशे तोड़ने के मामले में अज्ञात व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज : 8 सितंबर के सड़क जाम के बाद हरकत में पुलिस

by

गढ़शंकर, 29 सितंबर। गढ़शंकर पुलिस ने गांव चक्क फुलू में खड़ी एक गाड़ी के शीशे तोड़ने के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई इंद्रजीत सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी गांव चक्क फुलू की शिकायत पर की है।

पुलिस के अनुसार, इंद्रजीत सिंह ने दरख्वास्त नंबर 910 के माध्यम से शिकायत दी थी कि उसने अपनी गाड़ी PB-24-E-8969 राजा साहिब के श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगाई हुई थी। 3 सितंबर की रात उसने गाड़ी गांव चक्क फुलू स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास खड़ी की थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।

शिकायतकर्ता के अनुसार, घटना के बाद उसने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर गांववासियों में रोष पैदा हो गया। इसके विरोध में 8 सितंबर को ग्रामीणों ने गढ़शंकर-चंडीगढ़ रोड पर यातायात जाम कर प्रदर्शन किया था।

अब गढ़शंकर पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपी की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राजनीतिक लाभ के लिए सरकारी खजाना लुटने नहीं दूंगा – गरीब व्यक्ति तक सब्सिडी और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करेगी सरकार : मुख्यमंत्री

जोगिंद्रा सहकारी बैंक के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री ने जारी किया ‘लोगो’ रोहित भदसाली। सोलन : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जोगिंद्रा सहकारी बैंक के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सोलन में...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आहमने साहमने खनन मंत्री बैंस और राणा केपी सिंह : अवैध माइनिंग का मामला, राणा केपी सिंह ने सीबीआई या हाइकोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवाने की की मांग

चंडीगढ़ : कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस दुआरा रूपनगर तथा आनंदपुर साहिब इलाके में हुई गैर कानूनी माइनिंग में पूर्व स्पीकर राणा केपी सिंह तथा उनके नजदीकियों का हाथ होने की बात करते हुए विजिलैंस...
Translate »
error: Content is protected !!