गाड़ी चला रहे शख्स को दिल का दौरा पड़ा : पत्नी व 17 वर्षीय बेटी के साथ अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से लुधियाना के एक निजी अस्पताल जा रहे

by

हलवारा : हलवारा से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। यहां गाड़ी चला रहे शख्स को दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर नीचे उतर गई। कार चालक की पहचान नवतेज सिंह हनी के रूप में हुई है। वह शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के महा सचिव हैं।
मंगलवार सुबह कार चलाते वक्त उन्हें दिल का दौरा पड़ा और लुधियाना-फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर जगरांव स्थित पहलवान ढाबा के समीप उनकी कार बेकाबू होकर पुल की रेलिंग से टकराकर नीचे जा गिरी। दुर्घटना के समय उनकी फॉर्चूनर कार में पत्नी और बेटी भी मौजूद थी लेकिन सभी की जान बच गई। हनी को गंभीर और पत्नी व बेटी को मामूली चोट आई है।
गुरमुख सिंह घुमाण ने बताया कि उनके भाई नवतेज सिंह मोगा अस्पताल से अपनी ईसीजी करवाने के बाद पत्नी व 17 वर्षीय बेटी के साथ अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से लुधियाना के एक निजी अस्पताल जा रहे थे। गाड़ी वह खुद चला रहे थे। जैसे ही वह पहलवान ढाबा के नजदीक पहुंचे तो उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और कार बेकाबू होकर फुटपाथ से टकराती हुई सड़क की दूसरी तरफ जाकर पुल की रेलिंग से टकरा कर नीचे जा गिरी।
भाई नवतेज सिंह हनी, भाभी और भतीजी को चोट आई है। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है और लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बस स्टैंड पुलिस चौकी के प्रभारी गुरसेवक सिंह ने बताया कि हादसा कार चालक नवतेज सिंह को हार्ट अटैक आने के कारण हुआ। नवतेज सिंह हनी को काफी चोट आई है जबकि उनकी पत्नी और बच्ची को मामूली चोट लगी है। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के महासचिव नवतेज सिंह हनी का पैतृक गांव लुधियाना का सहौली है लेकिन वे पिछले लंबे समय से मोगा में रहते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री नारायण सेवा समिति एवं नारायण संकीर्तन महिला मण्डल (रजि.)की ओर से राजेश बाघा को वार्षिक यज्ञ में शामिल होने हेतु निमंत्रण दिया गया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री नारायण सेवा समिति एवं नारायण संकीर्तन महिला मण्डल (रजि.) गुरु अमरदास नगर कालिया कालोनी, जालंधर पंजाब की ओर से काशी धर्म पीठाधीश्वर जगद्‌गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री नारायणानंद तीर्थ जी महाराज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

6 मिनट का डांस ..6 करोड़ की फीस!.. तमन्ना भाटिया ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

साउथ सिनेमा पर राज करने से लेकर बॉलीवुड में अपनी मज़बूत पहचान बनाने तक, तमन्ना भाटिया ने अपने लिए एक खास जगह बनाई है। पिछले कुछ सालों में, वह न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि...
article-image
पंजाब

किसानों द्वारा भाजपा नेताओं व मंत्रियों के विरुद्ध किया जा रहा उग्र प्रदर्शन देश के सविधान के विरुद्ध : अरोड़ा

गढ़शंकर – भाजपा के युवा नेता व कोटफातुही मंडल अध्यक्ष तरुण अरोड़ा ने शुक्रवार को प्रेसनोट जारी कर कहा कि खेती सुधार कानूनों को रद्द करने की मांग कर ररहे किसानों द्वारा केंद्रीय मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!