गाड़ी पर फ्लैग रॉड लगाना कांग्रेस नेता को पड़ा भारी : कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर को मंडी कोर्ट ने 10 जुलाई को कोर्ट में कर लिया तलब

by

मंडी।: गाड़ी पर अवैध रूप से फ्लैग रॉड लगाने और पुलिस चेकिंग के दौरान वाहन को मौके से भगा ले जाने कड़ा संज्ञान लेते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मंडी की अदालत ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर को अदालत में तलब किया है।

अदालत ने पुलिस को उक्त बोलेरो गाड़ी को तुरंत कब्जे में लेकर उस पर लगी फ्लैग रॉड को हटाने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। शहरी पुलिस चौकी के यातायात प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार द्वारा कोर्ट में दायर चालान पर सुनवाई करते हुए अदालत ने यह कदम उठाया है।

न्यायालय ने पैलेस कॉलोनी निवासी और गाड़ी (एचपी33जी-0027) की मालिक चंपा ठाकुर पत्नी जोगेंद्र सिंह को 10 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने के लिए समन जारी किया है। इसके लिए सदर थाना प्रभारी को विशेष संदेशवाहक के माध्यम से समन की तामील करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस टीम गत दिनों सेरी मंच के पास वाहनों का स्पाट ट्रायल और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उक्त वीआइपी गाड़ी को रोका गया, जिस पर नियमों के विपरीत फ्लैग रॉड लगी हुई थी। जब पुलिस ने इस पर कार्रवाई करनी चाही, तो चालक मुस्तैदी दिखाने के बजाय वाहन को मौके से भगा ले गया।

गाड़ी में चंपा ठाकुर नहीं थी। पुलिस ने इसे कानून का उल्लंघन मानते हुए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 182 (ए)(4) और 179 के तहत मामला दर्ज कर चालान कोर्ट में पेश किया था। अदालत ने इस पर का कड़ा रुख अपनाते हुए सदर थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि इस वाहन को तत्काल कब्जे में लिया जाए और इस पर लगी फ्लैग रॉड को हटाया जाए।

कोर्ट ने साफ किया है कि फ्लैग रॉड हटाने और उसकी फोटोग्राफी करने के बाद ही वाहन को मालिक को सौंपा जाए। साथ ही, 10 जुलाई को इस पूरी कार्रवाई की अनुपालना रिपोर्ट अदालत में पेश करने को कहा गया है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के पास जनता का दुखदर्द सुनने को समय नहीं पर जश्न मनाने को फूंके जा रहे करोड़ों रुपए : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष का आग्रह, जनता का दर्द देखना है तो रैली स्थल से मात्र 20 किलोमीटर दूर पंडोह के कुकलाह जाकर आएं मुख्यमंत्री पांच माह से एक वैली ब्रिज तक न बनने से अभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि का मुख्यमंत्री ने किया आग्रह

एएम नाथ। शिमला / नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गत सायं नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा और आवास एवं शहरी मामलों मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित

एएम नाथ। मंडी, 18 मार्च। जिला प्रशासन मंडी द्वारा सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए “भविष्य सेतु” कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल सर्विसिज प्रीमियर वर्कशॉप फॉर आईएएस/एचपीएएस एस्पीरेंट्स का आयोजन आज डीआरडीए...
Translate »
error: Content is protected !!