बाल-बाल बचे 17 यात्री : हिमाचल के लाहौल मे तेलिंग नाला के पास एचआरटीसी बस पर गिरा हिमखंड

by

एएम नाथ । लाहौल : हिमाचल के लाहौल मे तेलिंग नाला के पास एचआरटीसी बस पर गिरा हिमखंड नाथ। कुल्लू
लाहौल के तेलिंग नाला में एचआरटीसी की बस हिमस्खलन की चपेट में आ गई। हादसे में बस के चार शीशे टूट गए हैं। बस केलांग से मनाली की तरफ जा रही थी।
केलांग-मनाली सड़क पर आज रविवार अपराह्न 4:15 बजे हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के केलांग डिपो की बस पर तेलिंग नाला के पास हिमखंड गिर गया। इससे बस के कुछ शीशे टूट गए। हिमखंड गिरते ही बस में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बस में सवार सभी 17 यात्री बाल-बाल बच गए। यह बस डेढ़ बजे केलांग से कुल्लू के लिए निकली थी।
बताया जा रहा है कि रविवार को सिस्सू से अटल टनल रोहतांग के बीच पर्यटकों का भारी हुजूम उमड़ा था। ऐसे में जाम लगने के कारण बस तेलिंग नाला के समीप रुकी थी। सड़क के दोनों तरफ बर्फ की दीवार थी। इसी बीच पहाड़ी से हिमखंड बस के ऊपर आ गिरा। यात्रियों के अनुसार अगर हिमखंड ज्यादा बड़ा होता तो जानमाल का नुकसान हो सकता था। हिमखंड गिरते ही यात्रियों में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी मच गई। सभी यात्री तुरंत बस से बाहर निकल आए।
बस के परिचालक मनीष कुमार ने बताया कि जाम के कारण बर्फ की दीवारों के बीच बस डेढ़ घंटे से फंसी थी। इसी बीच हिमखंड गिरा। उन्होंने बताया कि छोटा हिमखंड गिरने से सभी 17 यात्री सुरक्षित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका से डिपोर्ट हुआ भारतीय छात्र, एयरपोर्ट पर हथकड़ी पहनाकर जमीन पर गया दबाया

नई दिल्ली । भारतीय छात्र को अमेरिका के न्यूर्क एयरपोर्ट पर हथकड़ी पहनाकर जमीन पर दबाया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो भारतीय-अमेरिकी उद्यमी कुनाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एआई इंपैक्ट समिट में कांग्रेस का टॉप लेस होना देश कभी नहीं भूलेगा : जयराम ठाकुर

हिमाचल की स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए जायका के तहत प्रोजेक्ट स्वीकृत करने के लिए पीएम का आभार एक हफ़्ते में केंद्र द्वारा स्वीकृत हुए दो वाह्य सहायता प्रोजेक्ट, 3000 करोड़ रुपए से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

होटल में पति को महिला के साथ देख भड़की पत्नी : गगरेट में घंटों चला हंगामा

एएम नाथ। गगरेट :  ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र में पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। छुट्टी पर घर आए एक सैनिक को उसकी पत्नी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में आयोजित 43वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का किया दौरा

एएम नाथ। शिमला/ नई दिल्ली  : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में प्रगति मैदान में आयोजित 43वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का दौरा किया। 14 नवम्बर से शुरू हुआ यह मेला 27...
Translate »
error: Content is protected !!