गायक एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ : प्रसिद्ध पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के कोलवुड स्थित घर पर हुई गोलीबारी और वाहनों में आगजनी के मामले में पुलिस ने विन्निपेग निवासी 25 वर्षीय अबजीत किंगरा को गिरफ्तार कर लिया है।

यह गिरफ्तारी ओंटारियो से हुई। अबजीत पर 2 सितंबर को ढिल्लों के घर पर जानबूझकर गोली चलाने और आगजनी का आरोप है।

वेस्ट शोर रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) के अनुसार, घटना के दौरान घर और दो वाहनों पर गोलियों की बौछार की गई थी और वाहन आग की लपटों में घिर गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर से एक व्यक्ति को सुरक्षित निकाला, जबकि कोलवुड फायर डिपार्टमेंट ने आग पर काबू पाया।

इस हिंसक घटना के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति को ढिल्लों के घर के सामने कम से कम 14 गोलियां चलाते हुए देखा गया। पुलिस का मानना है कि इस वीडियो को अपराधियों में से ही एक ने शूट किया था।

इस मामले में दूसरा आरोपी 23 वर्षीय विक्रम शर्मा है, जो इस समय भारत में होने की आशंका जताई जा रही है। विक्रम शर्मा पर भी गोली चलाने और आगजनी का आरोप है। पुलिस ने उसके खिलाफ गैर-समर्थित गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। विक्रम शर्मा के बारे में जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति से 250-474-2264 पर वेस्ट शोर आरसीएमपी से संपर्क करने की अपील की गई है।

मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार वेस्ट शोर आरसीएमपी के प्रभारी सुप्ट. टॉड प्रेस्टन ने बताया कि यह जांच तब तक जारी रहेगी, जब तक सभी आरोपियों को पकड़ा नहीं जाता। इस हमले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सहयोगी रोहित गोदरा ने ली, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले के पीछे दक्षिण एशियाई व्यापारिक समुदाय से जुड़े जबरन वसूली के प्रयासों का संदेह है।

गौरतलब है कि एपी ढिल्लों ने 2023 के जूनो अवार्ड्स में परफॉर्म कर पंजाबी भाषा के पहले कलाकार के रूप में इतिहास रचा था, जिससे उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अभिनेता रब्बी कंदोला अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल….बोले- युवाओं और पंजाब के मुद्दों पर करेंगे काम

चंडीगढ़ : पंजाबी फिल्म अभिनेता रब्बी कंदोला गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल हो गए। सेक्टर-27 स्थित चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी द्वारा गांव गरचा की 4 लाख रुपये की ग्रांट जारी

सतवीर सिंह पल्ली झिक्की ने गांव वासियों को सौंपा चैक नवांशहर : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा औड़ ब्लॉक के गांव गरचा के विकास हेतु 4 लाख...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंचकूला में दर्दनाक हादसा : ट्रक ने NHAI के तीन कर्मचारियों को कुचला, चालक गिरफ्तार

पुनीत महाजन। पंचकूला : पंचकूला के मौली चौकी के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ...
article-image
पंजाब , समाचार

10वीं वार्षिक स्पोर्ट्स मीट – खेलोत्सव 2023: विजयी भव पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सेंटर में शुरू

होशियारपुर (आदित्य बख़्शी) पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सेंटर में 10वीं वार्षिक स्पोर्ट्स मीट – खेलोत्सव 2023: विजयी भव वीरवार से शुरू हुई। आज से शुरू हुए या खेल मुकाबलेसे 25 फरवरी तक...
Translate »
error: Content is protected !!