गायिका से रेप के मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा को 15 साल की सजा, एक लाख का जुर्माना

by

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के ज्ञानपुर विधानसभा के पूर्व विधायक और बाहुबली विजय मिश्रा को गायिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में शनिवार को सजा सुनाई गई। विजय मिश्रा को 15 साल की सजा और एक लाख रुपए जुर्माना चुकाने का आदेश न्यायालय द्वारा जारी किया गया।
दरअसल, इस मामले में बीते 3 साल से सुनवाई चल रही थी और शुक्रवार को एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा विजय मिश्रा को दोषी कर दिया गया था। दोषी करार दिए जाने के बाद शनिवार को सजा का ऐलान करने की बात कही गई थी। वहीं इसी मामले में विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा और नाती विकास मिश्र उर्फ ज्योति को साक्ष्य के अभाव में दोष मुक्त कर दिया गया था। शनिवार को पूर्व विधायक विजय मिश्रा को सजा सुनाए जाने के दौरान न्यायालय परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। यह भी बता दें की मौजूदा समय में पूर्व विधायक विजय मिश्रा आगरा जेल में बंद है। विजय मिश्रा पर अन्य मामले भी पहले से ही दर्ज हैं।
इस मामले में हुई सजा : वाराणसी की रहने वाली एक गायिका द्वारा साल 2020 में विजय मिश्रा और विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा और नाती विकास मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। गायिका द्वारा आरोप लगाया गया था कि साल 2014 में उसे कार्यक्रम करने के लिए विधायक विजय मिश्रा द्वारा भदोही बुलाया गया था।
भदोही बुलाने के बाद कार्यक्रम के दौरान ड्रेस चेंज करते समय विधायक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था। उसने यह भी कहा कि उसके बाद उसने अपने बेटे विष्णु मिश्रा और नाती विकास मिश्रा को मुझे बनारस पहुंचने के लिए भेजा। बनारस पहुंचाने के लिए आते समय उपरोक्त दोनों लोगों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
गायिका द्वारा यह भी आरोप लगाया गया की उसके बाद विधायक द्वारा कई बार उसका शारीरिक शोषण किया गया और उसे नौकरी दिलाने की बात भी कही गई। बाद में विधायक की हरकत से तंग आकर वह मुंबई चली गई तो उसे वीडियो कॉल करके विधायक द्वारा अश्लील हरकत की जाती रही। इसी मामले में 3 साल तक सुनवाई चली और शुक्रवार को अदालत द्वारा विधायक विजय मिश्रा को दोषी करार दिया गया था। दोषी करार दिए जाने के बाद शनिवार को विजय मिश्र को 15 साल की कारावास और जुर्माने का आदेश सुनाया गया

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गोहर स्कूल में धूमधाम से मनाया गया उप मंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस : एसडीम लक्ष्मण सिंह कनेट ने फहराया तिरंगा

 गोहर : 26 जनवरी :  75वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक आदर्श पाठशाला गोहर में उप मंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया कार्यक्रम में उप मंडल अधिकारी नागरिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अतिरिक्त उपायुक्त की अद्यक्षता में बचत भवन शिमला में नगर निगम वार्डों के पुनर्सीमांकन के लिए लोगों से प्राप्त दावे व आपत्तियां की हुई सुनवाई

शिमला : अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय सभागार बचत भवन शिमला में नगर निगम शिमला में वार्डों के पुनर्सीमांकन के लिए लोगों से प्राप्त दावे व आपत्तियां की...
हिमाचल प्रदेश

रावमापा बाथड़ी व पालकवाह पंचायत में नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे किया जागरूक

ऊना, 20 जून – नशा मुक्त अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत पलकवाह तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाथड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसकी अध्यक्षता सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण अनिता शर्मा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

200 किसान हिरासत में, उखाड़ दिए टेंट, सीमा पर इंटरनेट बंद :पंजाब पुलिस ने शंभू बॉर्डर से प्रदर्शनकारी किसानों को हटाया

पंजाब में खनौरी बॉर्डर  पर पुलिस और किसानों के बीच तनातनी जारी है। वहीं, शंभू बॉर्डर पर भी सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद है। इस बीच पुलिस ने कई बड़े किसान नेताओं को...
Translate »
error: Content is protected !!