पंजाब पुलिस को अमृतपाल के दो साथियों की ट्रांजिट रिमांड मिली

by
डिब्रूगढ़ :  डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह के सात में से दो साथियों की ट्रांजिट रिमांड पंजाब पुलिस को मिल गई है। पंजाब पुलिस की टीम अजनाला थाने पर हमले के सात आरोपियों को पंजाब लाने के लिए पिछले तीन दिन से डिब्रूगढ़ में ही डेरा डाले है।
खालिस्तान समर्थक व निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह व उसके नौ साथी पिछले दो साल से एनएसए में डिब्रूगढ़ जेल में हैं। पंजाब सरकार ने उसके सात साथियों को अजनाला थाने पर हमले के मामले में वापिस पंजाब लाकर मुकदमा चलाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में पंजाब पुलिस की एक टीम बीते तीन दिन से डिब्रूगढ़ में हैं और सातों को वापिस लाने के लिए आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर रही है।
डिब्रूगढ़ अदालत ने दो आरोपी भगवंत सिंह व गुरमीत सिंह की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर ली है। पंजाब पुलिस के अनुसार अब अन्य पांच आरोपियों को भी अदालत में पेश कर उनकी भी ट्रांजिट रिमांड की मांग की जाएगी। पंजाब पुलिस के उप महानिदेशक (सीमा क्षेत्र) सतिंदर सिंह ने कहा कि अन्य पांच आरोपी बसंत सिंह, सरबजीत कलसी, रणजीत कलसी, गुरिंदर पाल सिंह गुर्री औजला व हरजीत सिंह की भी ट्रांजिट रिमांड मिलते ही सातों को पंजाब लेकर जाया जाएगा और उन पर अजनाला थाने पर हमले का मुकदमा शुरू किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रईस महिलाओं को नशीला प्रोटीन शेक देकर करता था ब्लैकमेल : व्हाट्सएप चैट सार्वजनिक करने से महिलाओं के उजड़ जाएंगे घर

कानपुर में एकता गुप्ता हत्याकांड में एक और खुलासा हुआ है। जिम ट्रेनर विमल सोनी की व्हाट्सएप चैट और कॉल डिटेल से पता लगा है कि वह ट्रेनिंग के दौरान रईस महिलाओं से नजदीकी...
article-image
पंजाब

5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज : सरकारी जंगल में से खैर नामक लक्कड़ की अवैध कटाई

राकेश शर्मा । तलवाड़ा : कस्बे की पुलिस ने सरकारी जंगल में से खैर की लक्कड़ की अवैध कटाई करने पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी तलवाड़ा हरजिंदर सिंह...
article-image
पंजाब

100 से ज्यादा पुलिस नाके : हुड़दंग मचाने वाले हो जाए सावधान

मनीमाजरा  24 मार्च :   चंडीगढ़ पुलिस ने होली पर शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। 24 और 25 मार्च को उपद्रवियों आदि पर नजर रखने के लिए पूरे...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर में फुटवाल खिलाडियों के करवाए ट्रायल

गढ़शंकर, 20 मई :  बबर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डाॅ. अमनदीप हीरा की देखरेख में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए फुटबॉल टीम के चयन के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!