गिरफ्तारी और रिमांड को मजीठिया ने बताया अवैध : हाईकोर्ट में दायर की याचिकालगाए कई गंभीर आरोप

by

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने अपनी हालिया गिरफ्तारी और रिमांड को अवैध बताते हुए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

इस याचिका पर अब 4 जुलाई को सुनवाई होगी।

वीरवार को सुनवाई के दौरान जस्टिस त्रिभुवन दहिया की पीठ ने मजीठिया के वकील को ताज़ा रिमांड आदेश पेश करने के लिए एक दिन का समय दिया। याचिका में मजीठिया ने कहा है कि उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर और गिरफ्तारी पूरी तरह से राजनीतिक प्रतिशोध की साजिश है, जिसे मौजूदा सरकार द्वारा उन्हें बदनाम और परेशान करने के उद्देश्य से अंजाम दिया गया।

उन्होंने इसे “राजनीतिक बदले और उत्पीड़न” की संज्ञा दी है। मजीठिया ने कहा कि 25 जून को मोहाली स्थित विजिलेंस ब्यूरो थाने में दर्ज एफआईआर न केवल अवैध है, बल्कि उसी दिन सुबह उनके आवास से की गई गिरफ्तारी भी तय कानूनी प्रक्रियाओं का उल्लंघन है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें सुबह 9 बजे से 11:20 बजे तक अवैध रूप से हिरासत में रखा गया, जबकि उनकी औपचारिक गिरफ्तारी 11:20 बजे दिखाई गई। यह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 22(2) और बीएनएसएस की धारा 187 का उल्लंघन है। याचिका में कहा गया है कि जांच एजेंसी द्वारा दायर की गई रिमांड अर्जी में कोई ठोस या तात्कालिक जांच कारण नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कल पंजाब रहेगा बंद, SGPC समेत कई संगठनों का समर्थन : जानिए क्या खुला रहेगा और क्या रहेगा प्रभावित

नई दिल्‍ली. सजा पूरी कर चुके सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर पंजाब एक बार फिर आंदोलन और तनाव के मुहाने पर खड़ा हो गया है. कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा पुकारे गए...
article-image
पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ पुलिस के 11 ओआरपी डीएसपी के नियमित प्रमोशन का रास्ता साफ

दिल्ली में विभागीय प्रमोशन कमेटी की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी; जल्द जारी हो सकते हैं आदेश, एक इंस्पेक्टर को भी ओआरपी डीएसपी बनाने की तैयारी चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस में लंबे समय से ऑर्डरली...
article-image
पंजाब

नव वर्ष पर 4675 करोड़ रुपए का तोहफा देकर मोदी ने आम किसानों का दिल जीता : तीक्ष्ण सूद

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा कि नववर्ष 2025 के पहले दिन ही केंद्र में मोदी सरकार की केबिनेट ने किसानो के लिए...
article-image
पंजाब

4.18 लाख से अधिक अपॉइंटमेंट पंजाब की डोरस्टेप गवर्नेंस पहल के तहत बुक : सरकारी सेवाएं हुईं और अधिक सुलभ

चडीगढ़: पंजाब सरकार की ‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत शुरू की गई 1076 हेल्पलाइन और डोरस्टेप डिलीवरी प्रणाली नागरिकों तक सरकारी सेवाएं पहुंचाने के तरीके में बड़ा बदलाव ला रही है।...
Translate »
error: Content is protected !!