गीता में भक्ति,योग व कर्म का संदेश आज भी प्रासंगिक, श्री कृष्ण की शिक्षाएं हमें सत्य निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से कार्य करते रहने का संदेश देती : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह

by

चंबा, 7 सितंबर
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री राधा-कृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी से आयोजित शोभायात्रा में भाग लिया।
इस दौरान सदर विधायक नीरज नैय्यर भी उनके साथ मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने राधा-कृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी में शीश नवाया और प्रदेश व जिला वासियों के उज्जवल भविष्य और सुख समृद्धि की कामना की और विशेष कर उन्होंने हाल ही में पूरे प्रदेश में भारी बरसात से कारण हुए नुकसान से उबरने के लिए भी भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना की ।
शोभायात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी से शुरू होकर चंबा शहर से वापस जुलाहकड़ी में समाप्त हुई। बाजार के चौक पर गवालों ने मटकी फोड़ने की भव्य रस्म भी अदा की |
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने लोगों को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाएं हमें सत्य निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से कार्य करते रहने का संदेश देती हैं भगवान श्री कृष्ण का जीवन संपूर्ण मानव जाति को अधर्म, अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में भक्ति, ज्ञान, योग व कर्म का जो संदेश दिया है वह आज भी प्रासंगिक है।
उन्होंने जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित की गई शोभायात्रा के आयोजकों को भव्य आयोजन की भी बधाई दी। शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसमें छोटे-छोटे बच्चों ने देवी-देवताओं की भूमिका में सबका मन मोह लिया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़कर इस शोभा यात्रा में भाग लिया जो की भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का महिमा गुणगान करते भक्ति रस में थिरकते नजर आए |
भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला को देखने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। गवाले बने युवाओं ने अपने कंधे पर नन्हें कान्हा को उठाया और दही से भरी हांडी को नन्हे कान्हा ने डंडे के प्रहार से फोड़ने की भी मनमोहक रस्म को अदा किया ।
शोभा यात्रा में पूर्व विधायक पवन नैय्यर, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा नगर परिषद के विभिन्न वार्डों के पार्षद गण, कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कमल ठाकुर ,जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी और भारी संख्या में गणमान्य लोगों ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया |

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दून पब्लिक स्कूल का दसवीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन, स्कूल के दो छात्र मैरिट में प्रदेश में आठवें स्थान पर

बीबीएन, 10 मई (तारा) हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित मैट्रिक के परीक्षा परिणाम में दून पब्लिक स्कूल बरोटीवाला के छात्रों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रिंसिपल ममता चौधरी ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अगर जिंदा है तो… तो उसका कर देना चाहिए एनकाउंटर : पहलगाम हमले में शामिल आतंकी आदिल की मां ने सुरक्षाबलों से की मांग, ‘

-कश्मीर के पहलगाम हमले में शामिल आतंकी आदिल हुसैन थोकर की मां शहजादा बानो ने कहा है कि अगर उसका बेटा इसमें शामिल है तो उसका एनकाउंटर कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, ”अगर आदिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोहरे व शीतलहर को मध्यनज़र रखते हुए जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी : कोहरे में अपने वाहन को कम गति पर चलाएं – DC राघव शर्मा

ऊना, 15 दिसम्बर – जिला में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ती ठंड को मध्यनज़र रखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाज़री जारी की है। एडवाइज़री जारी करते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रक के असुतंलित होकर कालेज बस से टकराने से बस चालक सहित दो लोगों की मौत व तेरह छात्राएं घायल

गढ़शंकर। गढ़शंकर चंडीगढ़ रोड़ पर गांव बगवाई के निकट खैर की लकड़ से लदे ट्रक का टायर फटने से असुंतिलत होकर कालेज बस में टकराने से दो लोगो की मौत हो गई। जबकि कालेज...
Translate »
error: Content is protected !!