गुड टच-बैड टच समेत बाल सुरक्षा को लेकर 144 विद्यार्थियों को किया जागरूक : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने तीसा स्कूल में बाल अधिकारों और नशे के खिलाफ किया जागरूक

by

सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग से सतर्क रहें बच्चे, 1098 पर दें सूचना

एएम नाथ। तीसा : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की ओर से सोमवार को चुराह उपमंडल के जेआरटी चुराह पब्लिक हाई स्कूल तीसा में बच्चों, अध्यापकों और स्कूल स्टाफ के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, नशे की बुराई, गुड टच-बैड टच, सोशल मीडिया पर होने वाली ब्लैकमेलिंग तथा चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा के जिला समन्वयक कपिल शर्मा और केस वर्कर चैन सिंह ने बच्चों को बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, शोषण, हिंसा या असुरक्षित स्थिति में वे 1098 पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी, बाल यौन शोषण, घरेलू हिंसा, बाल दुर्व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना और शारीरिक दंड जैसी समस्याओं के प्रति बच्चों को जागरूक किया। साथ ही अनाथ, अर्ध-अनाथ और दिव्यांग बच्चों के लिए उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में बच्चों को सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। उन्हें अनजान लोगों से संपर्क न रखने तथा किसी भी प्रकार की ब्लैकमेलिंग या आपत्तिजनक संदेश, फोटो अथवा वीडियो मिलने पर तुरंत अभिभावकों, शिक्षकों या 1098 को सूचना देने के लिए कहा गया। छात्राओं को छेड़छाड़, पीछा करने, भद्दी टिप्पणियों और गलत तरीके से छूने जैसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
बच्चों को अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य जोगिंदर कुमार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों और अध्यापकों के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में 144 विद्यार्थियों सहित विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गांव-गांव जाकर सुनी जन समस्याएं : आम जनमानस के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सुक्खू सरकार : बाली

एएम नाथ । धर्मशाला, 24 अगस्त। लोगों की समस्याओं का उनके घर द्वार निपटारा करने के उद्देश्य से आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आज हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित : एसडीएम रमन घरसंगी ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। पांगी,12 जनवरी :   उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम पांगी रमन घरसंगी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना व अम्ब में 9 सितम्बर को आयोजित होंगी लोक अदालतें – अनीता शर्मा

ऊना, 9 अगस्त – जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना परिसर और अम्ब कोर्ट परिसर में 9 सितम्बर को लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन : लोकभवन के बाहर मुख्यमंत्री सुक्खू समेत कांग्रेस नेताओं ने दिया धरना, , राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

SIR को लेकर कांग्रेस का विरोध, सीएम बोले- लोकतंत्र और संविधान की आवाज दबाने का प्रयास शिमला: दिल्ली पुलिस द्वारा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने...
Translate »
error: Content is protected !!