गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के कारण नवजात व शिशु मृत्यु दर में गिरावट दर्ज : डॉ नरेन्द्र भारद्वाज

by
मंडी, 27 दिसम्बर। गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के कारण नवजात व शिशु मृत्यु दर में गिरावट दर्ज की गई है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ नरेन्द्र भारद्वाज ने नवजात व शिशु मृत्यु समीक्षा विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि मृत्यु दर को और कम करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से कई कार्यक्रम व प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार मुख्य चिकित्सा अधिकारी में किया गया। शिविर में जिला से आए चिकित्सा अधिकारियों, स्टाफ नर्सों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक डॉ दिनेश ठाकुर जिला स्वास्थ्य अधिकारी व डॉ अनुराधा शर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2014 के स्वास्थ्य सर्वेक्षण मे प्रति 1000 जीवित जन्म पर 30 शिशुओं की मृत्यु हो जाती थी जिसे सन 2030 तक 12 तक लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, चिकित्सा अधिकारियों, स्वास्थ्य संस्थानों में मिलने वाली गुणवतापूर्ण सुविधाओं की विशेष भूमिका होगी। यदि दुर्भाग्यवश 0 से 5 वर्ष से कम आयु के किसी भी शिशु की मृत्यु होती है तो सर्वप्रथम आशा कार्यकर्ता 24 घण्टे के भीतर हेल्थ इनफार्मेशन हेल्पलाइन 104 नंबर पर सूचित कर जानकारी देगी। तत्पश्चात क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता व नामित चिकित्सा अधिकारी मृत्यु के कारणों की विस्तृत जानकारी जिला मुख्यालय को लिखित रूप प्रेषित करेंगे। इससे ज्ञात हो सकेगा कि मृत्यु का कारण सामुदायिक स्तर पर, स्वास्थ्य सेवा या स्वास्थ्य संस्थान की सुविधा उपलब्धता का रहा है। इससे भविष्य में स्वास्थ्य योजना मे सुधार करने में सहायता मिलेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

3 चरणों में होंगे बल्क ड्रग पार्क से जुड़ी जलापूर्ति योजनाओं के काम, खर्चे जाएंगे 66 करोड़

रोहित जसवाल , ऊना: जल शक्ति विभाग की मुख्य अभियंता अंजू शर्मा ने सोमवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और बल्क ड्रग पार्क परियोजना से जुड़ी जलापूर्ति योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभिन्न जागरूकता गतिविधियों द्वारा चिट्टा मुक्क्त समाज का दिया जाएगा सन्देश : अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा

26 जून को मनाया जाएगा एंटी चिट्टा दिवस एएम नाथ। चम्बा : प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आगामी 26 जून को जिला भर में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया जाएगा। इस दौरान जिला, उपमंडल तथा पंचायत...
हिमाचल प्रदेश

बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का सत्यापन : 21 अगस्त तक चलेगा यह अभियान: जिला निर्वाचन अधिकारी

धर्मशाला, 2 अगस्त – कांगड़ा जिला में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटि रहित व अपडेट बनाए रखने के उद्देश्य से फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में सत्यापन का कार्यक्रम आरम्भ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्र भी एचआईवी की चपेट में : नशे की सुई से बंट रही बीमारी

एएम नाथ। शिमला :  नशे की बुरी लत और दूसरे घातक बीमारी। प्रदेश में कई युवाओं की ऐसी हालत है। नशे की सुई से किए जाने वाले नशे से हिमाचल प्रदेश में एचआईवी जैसी...
Translate »
error: Content is protected !!