गुप्त सूचना से टली नाबालिग की शादी : चाइल्ड हेल्पलाइन की सतर्कता से हुई कार्रवाई

by

एएम नाथ। चंबा। चाइल्ड हेल्पलाइन को बुधवार को मिली एक गुप्त सूचना ने चुराह उपमंडल में एक 16 वर्ष 11 माह की नाबालिग लड़की को जबरन शादी होने से बचा लिया।

सूचना मिलते ही मामले की जानकारी CDPO तीसा को दी गई। इसके बाद CDPO और संबंधित सर्किल की आंगनवाड़ी सुपरवाइजर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विवाह की प्रक्रिया को रुकवा दिया। परिजनों व उपस्थित लोगों के सामने लड़की के बयान दर्ज किए गए। परिवार को पाबंद करते हुए सख्त निर्देश दिए गए कि बालिग होने से पहले शादी न कराई जाए।
बताया जा रहा है कि बारात चंबा शहर के समीपवर्ती क्षेत्र से आने वाली थी। आंगनवाड़ी सुपरवाइजर ने दूल्हा पक्ष को भी सूचित कर दिया कि लड़की नाबालिग है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि विवाह संपन्न होता, तो दोनों पक्षों सहित संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सकती थी।
यह कार्रवाई बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध प्रशासन की तत्परता का उदाहरण मानी जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

फार्मासिस्ट(एलोपैथी) के भरें जाएंगे 27 पद

ऊना, 9 सितंबर: निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हिमाचल प्रदेश ने फार्मासिस्ट(एलोपैथी) के 27 पद अनुबंध आधार पर बैच बाईज़ अधिसूचित किए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि फार्मासिस्ट(एलोपैथी)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल ने ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की

मनरेगा कामगारों की ई- केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिला में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवोदय विद्यालय पपरोला में 28वीं युवा संसद का आयोजन : विधायक किशोरी लाल रहे मुख्य अतिथि, बोले- लोकतांत्रिक मूल्यों और नेतृत्व क्षमता के विकास का सशक्त माध्यम है युवा संसद

एएम नाथ।  बैजनाथ, 9 अक्टूबर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में 28वीं युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

9 सितंबर मैहला में आयोजित किया जाएगा स्वास्थ्य जांच शिविर 

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति शिमला व स्वास्थ्य विभाग चंबा द्वारा 9 सितंबर 2024 को खंड विकास कार्यालय मैहला के समिति हॉल में एक स्वास्थ्य जांच शिव का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!