गुम्मर School में टैबलेट वितरण समारोह किया आयोजित : राज्य में 10540 मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किए जाएंगे टैबलेट, विभिन्न विद्यालयों में 300 स्मार्ट क्लास रूम भी होंगे निर्मित: MLA संजय रत्न

by
राकेश शर्मा , ज्वालामुखी/तलवाड़ा,  2 जनवरी :   राज्य में श्रीनिवास रामानुज योजना के तहत 10540 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए जाएंगे ताकि मेधावी विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए बेहतर सुविधा मिल सके। यह उद्गार विधायक संजय रत्न ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मर 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को टैबलेट वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। इस अवसर पर 58 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए।
अपने संबोधन दौरान उन्होंने कहा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए अनेकों कदम उठाए जा रहे हैं। बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा हो इसके लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के सभी प्राइमरी स्कूलों को इंग्लिश मीडियम करने और राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने के निर्णय बेहतरीन कदम साबित होंगे। उन्होंने कहा देश और प्रदेश में ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र एक ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जिसमें हर क्षेत्र से संबंधित शिक्षण संस्थान मौजूद हैं।
इससे पहले प्रधानाचार्य जोगिंदर कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई इसके साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विधायक संजय रत्न ने इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रसंशा की और विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के अपनी ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मर को 11 हजार और राजकीय प्राथमिक पाठशाला गुम्मर को 5100 देने की घोषणा की।
इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी डॉक्टर संजीव शर्मा, उपमंडल पुलिस अधिकारी ज्वालाजी विकास धीमान , तहसील कल्याण अधिकारी आदर्श शर्मा ,अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अनीश ठाकुर , लोक निर्माण ,उपवनक्षेत्र अधिकारी राजेश शर्मा , विद्युत विभाग के अधिकारी , स्कूल के अध्यापक विद्यार्थी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार भूस्खलन से निपटने के लिए बायो-इंजीनियरिंग उपायों पर दे रही बलः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की बढ़ती आवृत्ति से निपटने के लिए राज्य सरकार बायो-इंजीनियरिंग पहल शुरू कर रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि वेटिवर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में SC के निर्देश पर नई SIT का गठन, जानें कौन-कौन होगा शामिल?

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चढ़ावे और दान राशि में हुई चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देशों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने नई विशेष जांच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारूद से भरी बंदूक से अचानक चली गोली, 12 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

एएम नाथ। सोलन : जिला सोलन के उपमंडल अर्की में आंगन में रखी एक लाईसेंसी बंदूक से गोली लगने से युवक की मौत हो गई है। घटना वीरवार दोपहर बाद की बताई जा रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए प्रबंधों में न रहे कोई कमी : DC हेमराज बैरवा ने नादौन में अधिकारियों को दिए निर्देश

नादौन 30 अक्तूबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सोमवार को यहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके 3 से 5 नवंबर तक नादौन में आयोजित की जा रही एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की तैयारियों...
Translate »
error: Content is protected !!