गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब हिमाचल के MLA राकेश कालिया को दी धमकी : तिरंगा फहराया तो सीएम सुक्खू समेत कर देंगे खत्म :केस दर्ज कालिया को दी धमकी

by

गगरेट :  खालिस्तान समर्थक एवं स्वयंभू संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने विधायक राकेश कालिया को फिर फोन पर धमकी दी है। कहा कि अगर हिमाचल में इस बार तिरंगा झंडा फहराया तो मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ खत्म कर दिए जाओगे।

धमकी भरी कॉल के बाद विधायक ने गगरेट पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

इससे पहले भी कालिया को पन्नू की धमकी भरी कॉल आ चुकी है। इस पर पुलिस थाना अंब में भी मामला दर्ज है। पन्नू की धमकी के बाद कालिया की सुरक्षा को लेकर पुलिस भी समीक्षा करने में जुट गई है। वीरवार देर शाम कालिया जब अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे तो करीब सात बजकर 48 मिनट पर उन्हें एक फोन काॅल आई। दूसरी तरफ से एक रिकॉर्ड किया संदेश चला। इसे भेजने वाले ने खुद को पन्नू बताया। उसने कालिया को धमकाया कि अगर हिमाचल में तिरंगा झंडा फहराया तो उन्हें व मुख्यमंत्री सुक्खू को खत्म कर दिया जाएगा। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी गहनता से जांच की जा रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू ने रेवंत रेड्डी को आज हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी

तेलंगाना : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रेवंत रेड्डी को आज हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी है। रेवंत रेड्डी और मंत्रिमण्डल के शपथ ग्रहण समारोह...
article-image
पंजाब

8 लाख 70 हजार रुपये लेकर फरार : पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम गैस कटर से काट कर

होशियारपुर : होशियारपुर के गांव चौटाला में पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम गैस कटर से काट कर लुटेरे 8 लाख 70 हजार रुपऐ ले कर फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ब्लाक...
article-image
पंजाब

बैसाखी और बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के जयंती पर्व के प्रबंधों को लेकर मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह जी की अध्यक्षता में बैठक

गढ़शंकर, 19 मार्च:: तप स्थान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में बैसाखी के प्रबंधों को लेकर मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें बैसाखी और बाबा...
article-image
पंजाब

मिशन होशियारपुर नशा जागरूकता सेमिनार होशियारपुर पुलिस द्वारा सिंगडीवाला में आयोजित किया गया

युवा क्लबों और नागरिकों को नशे की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने के लिए आगे आना चाहिए-गुरसाहिब सिंह होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई नशे के खिलाफ...
Translate »
error: Content is protected !!