गुरप्रीत मर्डर केस में बड़ा खुलासा : SIT का दावा- अमृतपाल के राज जानता था इसलिए कराई हत्या

by
फरीदकोट। ‘वारिस पंजाब दे’ के कोषाध्यक्ष रहे गुरप्रीत सिंह हरिनौ की हत्या के मामले में एसआईटी ने अदालत में पेश चालान में दावा किया कि उसकी हत्या डिब्रूगढ़ जेल में बंद सासंद अमृतपाल सिंह  के संवेदनशील रहस्य जानने के कारण हुई थी।  गुरप्रीत हरिनौ अमृतपाल का करीबी सहयोगी था। इस कारण उसे अमृतपाल के गैंग्सटर जयपाल भुल्लर व कनाडा स्थित अर्श डल्ला से संबंधों का पता था।
चालान के अनुसार गुरप्रीत हरिनौ को अंदर की ये जानकारियां होने के कारण अमृतपाल ने कनाडा स्थित घोषित आतंकवादी अर्श डल्ला से संपर्क करके करमबीर सिंह उर्फ गोरा बराड़ को हरिनौ को ठिकाने लगाने का काम सौंपा था।  गोरा ने गांव हरिनौ निवासी अपने बचपन के दोस्त व भारतीय सेना के पूर्व सैनिक बिलाल अहमद की मदद ली। गोरा ने सोशल मीडिया के माध्यम से बिलाल को गुरप्रीत हरिनौ की एक फोटो भेजी जिसने अपने दो सहयोगियों गुरमरदीप सिंह उर्फ पोंटू व अर्शदीप सिंह उर्फ झंडू की मदद से गुरप्रीत हरिनौ की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी।
एसआईटी का दावा है कि उसने सोशल मीडिया चैट को सबूत के रूप में जुटा लिया है। एसआईटी का यह भी दावा है कि यद्यपि अमृतपाल ने ‘वारिस पंजाब दे’ का नेता होने का दावा किया था पर वास्तव में वह संगठन का आधिकारिक सदस्य नहीं था।  पुलिस ने इस मामले में अर्श डल्ला व सांसद अमृतपाल सिंह समेत 17 आरोपियों को नामजद किया है। इनमें 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि 4 आरोपित विदेश में हैं और अमृतपाल सिंह असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं।
हथियारों व मोटर साइकिलों की व्यवस्था की थी आतंकी डल्ला ने 
चालान में दावा किया गया है कि गुरप्रीत हरिनौ के बारे में जानकारी जुटाने के बाद अर्श डल्ला ने फरीदकोट जेल में बंद अपने गिरोह के सदस्य लक्ष्मण सिंह उर्फ लच्छू से संपर्क किया। लच्छू ने अर्श डल्ला को नवजोत सिंह उर्फ नीटू से मिलाने में मदद की थी। नीतू ने अपने सहकर्मी अनमोलप्रीत सिंह उर्फ विशाल को हरिनौ को निशाना बनाने को कहा। 9 अक्टूबर 2024 को डल्ला ने इन आरोपितों के लिए चोरी की मोटर साइकिलों व हथियारों की व्यवस्था की। उसके पश्चात 10 अक्टूबर 2024 को हरिनौ गांव में गुरप्रीत सिंह की हत्या कर दी गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशीली गोलियां खाने और गांजा पीने के आरोप में चार युवक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 18 अक्टूबर। गढ़शंकर पुलिस ने नशीली गोलियों और गांजे के सेवन के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार युवकों में साहिल...
पंजाब

कैदियों को एक महीने तक दी जाएगी विभिन्न ट्रेडों की ट्रेनिंग

होशियारपुर, 20 सितंबर: पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी के सदस्य सचिव एस. ए. एस नागर के दिशानिर्देशों के अनुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, होशियारपुर दिलबाग सिंह जोहल की अध्यक्षता में...
article-image
पंजाब

नामांकन के अंतिम दिन तक कुल 8 नामांकन पत्र हुए प्राप्त: रिटर्निंग अधिकारी राहुल चाबा

दलजीत अजनोहा : होशियारपुर, 25 अक्टूबर:   विधानसभा क्षेत्र 044-चब्बेवाल के उपचुनाव के लिए आज पांच उम्मीदवारों द्वारा अपने नामांकन पत्र भरे गए। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम-रिटर्निंग अधिकारी राहुल चाबा ने बताया कि आज इंडियन नेशनल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ ग्रेनेड विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी अमृतसर से गिरफ्तार : चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले के आरोपी से बरामद गलाक पिस्टल

चंडीगढ़, 14 सितंबर : चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित एक मकान में विस्फोट करने वाले मुख्य आरोपी को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी रोहन...
Translate »
error: Content is protected !!