गुराड़ स्कूल के बच्चों, अध्यापकों व अन्य स्टाफ को किया जागरूक : चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिबिधियों एवं कार्यप्रणाली की दी विस्तार से जानकारी

by

बाल विवाह की बुराई को लेकर हुई विशेष चर्चा

पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी हुई विशेष चर्चा

एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा शुक्रवार को राजकीय उच्च पाठशाला गुराड़ के बच्चों व अध्यापकों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ब अध्यापकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। स्कूल के बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर विक्की व केस वर्कर लविंदर कुमार ने चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की विस्तृत जानकारी दी व मुफ्त चाइल्ड हेल्पलाइन फोन सेवा 1098 के माध्यम से अनाथ अर्ध-अनाथ, स्कूल छोड़ चुके, घर से भागे हुए, मानसिक और शारीरिक शारीरिक रूप से अक्षम, शोषित, अति निर्धन, बाल विवाह से ग्रसित, बाल-मजदूरी से ग्रसित, छेड़छाड़ से पीड़ित, घरेलू हिंसा से पीड़ित व अन्य किसी भी कारण से शोषित बच्चों हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित प्रतिभागियों को पोक्सो अधिनियम के संबंध में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बताया गया कि यदि किसी के द्वारा नाबालिग बच्चों को बहलाया-फुसलाया जाता है तो इसे किसी भी रूप में नजर अंदाज ना किया जाए। इसके साथ बाल तस्करी, नशे की बुराई व सोशल-मीडिया के इस्तेमाल के संबंध में भी चर्चा की गई व सोशल मीडिया के लाभ एवं हानियाँ बताई गई ! तथा सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग के संबंध में भी गंभीरता से चर्चा की गई।


बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श का अंतर समझाया और अनजान लोगों से सोशल मीडिया आदि प्लेटफार्म से दूर रहने की सलाह दी। इसके साथ ही बच्चों से अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण, नैतिक शिक्षा व खान-पान एवं स्वास्थ्य से जुडी बहुमूल्य जानकारियां भी साँझा की गईं। बच्चों को बाल विवाह की बुराई के संबंध में विशेष रूप से जागरूक किया गया
पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी बच्चों के साथ वार्तालाप किया गया और बच्चों को पौधारोपण और पौधों के संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकारी मुख्याध्यापक व टी जी टी मेडिकल हेम सिंह ठाकुर, टी जी टी आर्ट्स आरती व बेबी, शास्त्री राजेंद्र सिंह, आर्ट एंड क्राफ्ट अध्यापक राकेश ठाकुर, टी जी टी हिंदी मीनाक्षी शर्मा व मीना कुमारी सहित 60 बच्चे मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पेयजल एक मौलिक आवश्यकता है और बदलती मौसम की परिस्थितियों के कारण पेयजल एक गंभीर चुनौती बन सकता : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री ने थरोला में किया 1.45 करोड़ से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन एएम नाथ। कोटखाई : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उप मण्डल के अंतर्गत ग्राम पंचायत थरोला में...
हिमाचल प्रदेश

हरोली अस्पताल में बुधवार को लगेगा मैडिकल कैंप: राम कुमार

ऊना 4 अक्तूबर: सिविल अस्पताल हरोली में बध्ुावार को एक मैडिकल कैंप का आयेाजन किया जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने बताया कि इस मैडिकल कैंप में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मस्जिद तो हटा नहीं पा रहे हैं….. महिला मरीज के सवाल पर निशब्द हो गए पूर्व सीएम और भाजपा नेता जयराम

एएम नाथ । शिमला :- हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर गुरुवार को अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर शिमला के एक अस्पताल में मरीजों को फल बांटने पहुंचे थे। इस दौरान नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपना विद्यालय योजना के तहत ज़िला अधिकारियों को अनुरोध पत्र के साथ कार्य योजना की जाए प्रेषित— DC मुकेश रेपसवाल

चंबा, 18 जून : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि अपना विद्यालय योजना के तहत ज़िला में प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सभी ज़िला अधिकारियों को अनुरोध पत्र के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!