गुरिल्ला संगठन का विशाल जनरल हॉउस शिवमंदिर बालू में 15 नवंबर को

by

राज्य अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर जी विशेष तौर से मुख्यातिथि के रूप में रहेंगे मौजूद

एएम नाथ। चम्बा : जिला चम्बा व भटियात सर्कल के तमाम गुरिल्ला भाई बहनों को सूचित किया जाता है कि 15 नवम्बर 2025 शनिवार को गुरिल्ला संगठन का विशाल जनरल हॉउस शिवमंदिर बालू (जनजातीय भवन) में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। जनरल हॉउस की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देव राज पुजारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राकेश कुमार व महासचिव विपन कुमार करेंगे। इसमें राज्य अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व दिल्ली हाई कोर्ट SSB वालंटियर वेलफेयर एसोसिएशन केस के पिटीशनर कुलदीप ठाकुर जी विशेष तौर से मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। ये जानकारी गुरिल्ला संगठन के जिला प्रेस सचिव मनोहर नाथ ने दी।
उन्होंने बताया कि सभी को पहले ही अवगत करवा दिया गया है कि 4 नवंबर 2025 को दिल्ली हाई कोर्ट में SSB वालंटियर वैलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश ऑल इंडिया की ऑर्डर की डेट लगी हुई थी जिसकी अंतिम सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट के जजों ने ऑल इंडिया के 17 राज्यों के गुरिल्लाओं के लिए बहुत जबरदस्त व ठोस फैसला गुरिल्लाओं के पक्ष में देते हुए पॉलिसी का ऑर्डर जारी किया है। जिसमें 4 हप्ते का समय देते हुए विभाग व सरकार को 15 जनवरी को गुरिल्लाओं के लिए पॉलिसी बनाकर पेश करने का फरमान जारी किया गया है। जिसकी ऑर्डर की कॉपी भी हमारे पास आ गई है। इसी उपलक्ष में 15 नवंबर को जिला के सभी गुरिल्लाओं का जनरल हॉउस रखा है। जिसमें सभी गुरिल्ला भाई बहन भाग लें।
संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि साथियों बहुत खुशी के साथ आपको सूचित किया जाता है कि हमारी वर्षों की तपस्या व संघर्ष के आगे आज एसएसबी विभाग व केंद्रीय सरकार हार गई है। जो गुरिल्ला भाई और बहन जिला चम्बा के संगठन के साथ हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट केस में जुड़े हुए थे आज मुझे ये सूचना जारी करते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि आप सभी को उचित बेनिफिट्स मिलेगा, जिसका आप और हम सब वर्षों से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने चम्बा जिले के तमाम सर्कल चम्बा, भरमौर, तीसा, सलूणी, भाँदल-किहार सर्कल, डलहौजी व भटियात सर्कल के तमाम गुरिल्लाओं को सूचित किया जाता है कि 15 नवंबर 2025 को शनिवार के दिन सुबह 10 बजे जनजातीय समुदाय भवन में भारी से भारी संख्या में पहुँच कर संगठन का हिस्सा बने। और अपने आसपास के तमाम साथियों को भी सूचित करके उनको भी मीटिंग में लेकर आये। ताकि कोई भी हमारा साथी अपने बेनिफिट्स से वांछित न रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव इसी साल अप्रैल से मई के बीच संभावित : लेटर में मतदान अंदाज़न तिथि अंकित – मुख्य निर्वाचन अधिकारी के लेटर में मतदान तिथि का हुआ खुलासा,

दिल्ली : देश में लोकसभा चुनाव इसी साल अप्रैल से मई के बीच संभावित है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजे गए तैयारियों संबंधित एक लेटर में मतदान...
article-image
पंजाब

खेडां वतन पंजाब दियां’ ज़िला स्तरीय मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम 

होशियारपुर, 16 सितंबर:   पंजाब सरकार के खेल विभाग द्वारा  ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ 2024 के अंतर्गत ज़िला स्तरीय खेलों का पहला दिन होशियारपुर के आउटडोर स्टेडियम में शुरू किया गया। जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत...
article-image
पंजाब

बोर्ड टॉपर्स को पंजाब सरकार हवाई यात्रा पर ले जाएगी

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपरों को सम्मानित करते हुए यह घोषणा की कि अब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवती निर्वस्त्र हाल में गांव पहुंची तो लोगों का दरवाजा पीटा : ग्रामीणों ने उसे कपड़े दिए और पुलिस – आरोपी  अरेस्ट को दी सूचना

गोरखपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां सहजनवां थाना क्षेत्र के रानूखोर गांव के पास आजमगढ़ की एक युवती से गैंगरेप किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती को बेसुध...
Translate »
error: Content is protected !!