गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट पर सीएम मान की 7 सदस्यीय कमेटी के साथ बैठक, संशोधनों पर मंथन

by

चंडीगढ़, 27 सितंबर। ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब सरकार ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में रविवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर एक्ट की समीक्षा के लिए गठित सात सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक हो रही है। बैठक में प्रस्तावित संशोधनों के कानूनी और प्रक्रियात्मक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

सात सदस्यीय कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से गठित पैनल के साथ समन्वय कर एक्ट में प्रस्तावित बदलावों की समीक्षा करेगी। चर्चा के बाद सरकार को आवश्यक संशोधनों और आगे की प्रक्रिया को लेकर सुझाव दिए जाएंगे।

कानूनी कमियों को दूर करने पर जोर

सरकार की ओर से कहा गया है कि कानून के हर प्रावधान की बारीकी से समीक्षा की जानी जरूरी है, ताकि इसके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कानूनी या प्रक्रियात्मक कमी न रह जाए। प्रस्तावित संशोधनों में कानून की प्रभावशीलता और उसके व्यावहारिक अमल से जुड़े पहलुओं पर भी विचार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री की ओर से कहा गया है कि सरकार ऐसा मजबूत कानूनी ढांचा तैयार करना चाहती है, जिससे श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके और किसी कानूनी कमी का लाभ उठाकर जवाबदेही से बचने की स्थिति न बने।

अकाल तख्त साहिब के पैनल से भी होगा विचार-विमर्श

पंजाब सरकार ने सितंबर में सात सदस्यीय कमेटी का गठन श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से बनाए गए पैनल के साथ समन्वय के लिए किया था। कमेटी को प्रस्तावित संशोधनों पर विचार-विमर्श कर सरकार को सुझाव देने की जिम्मेदारी दी गई है।

अकाल तख्त साहिब की ओर से एक्ट के कुछ प्रावधानों को लेकर आपत्तियां और संशोधन संबंधी सुझाव सामने आए हैं। इनमें ‘कस्टोडियन’ से संबंधित प्रावधान भी शामिल बताए जा रहे हैं।

कमेटी में सात सदस्य शामिल

पंजाब सरकार की सात सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी में पूर्व जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह, दमदमी टकसाल प्रमुख संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा, संत बाबा सेवा सिंह रामपुर खेड़ा, सेवानिवृत्त जस्टिस जसपाल सिंह, सेवानिवृत्त जस्टिस गुरबीर सिंह, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी जतिंदर सिंह औलख और लॉ ऑफिसर प्रीत इंदर पाल सिंह शामिल हैं।

अप्रैल में विधानसभा ने पारित किया था बिल

‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) बिल-2026’ पंजाब विधानसभा में अप्रैल में पारित किया गया था। इसके बाद श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से कानून के कुछ प्रावधानों को लेकर आपत्तियां और संशोधन के सुझाव सामने आए।

अब मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कमेटी की चर्चा और अकाल तख्त साहिब के पैनल के साथ समन्वय के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। बैठक के बाद कानून में प्रस्तावित बदलावों और सरकार के अगले कदम को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

बब्बर खालसा के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, एक को मुठभेड़ में लगी गोली

अमृतसर । पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से चल रहे आतंकी नेटवर्क के खिलाफ अमृतसर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक मॉड्यूल को ध्वस्त...
article-image
पंजाब

दूध, सब्जी व फल मंडी, मिठाई की दुकानों, किराना, हलवाईयों, बेक्री आटा चक्कियों, अंडे, पोलट्री, मीट, मछली की दुकानें, पशुओं के चारे की दुकानों को सप्ताह के सातों दिन सुबह 5 बजे से सांय 5 बजे तक छूट

प्राइवेट कार्यालय व गैर जरुरी वस्तुएं बेचने वाली सभी दुकाने सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 से सांय 5 बजे तक खुल सकेंगी होशियारपुर: जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने पंजाब सरकार की ओर से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप के सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज

नई दिल्लीः दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को शुक्रवार को झटका लगा। राउज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज कर...
article-image
पंजाब

5 IPS और 47 PPS अधिकारियों का तबादला

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मान सरकार ने 5 आईपीएस और 47 पीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। यह कदम सरकार की ओर से प्रशासनिक ढांचे को सशक्त और...
Translate »
error: Content is protected !!