गुरुओं का सम्मान और आभार का दिन गुरु पूर्णिमा : डॉ. जनक राज

by

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) : भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने वीरवार को गुरुपूर्णिमा के सुअवसर पर माँ जो मेरे जीवन की प्रथम गुरु हैं गुरु गौतम जी का आशीर्वाद लिया। डॉ. जनक राज ने कहा कि इन्होंने मुझे प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाया है। गुरु पूर्णिमा एक ऐसा दिन है जिसे हम अपने गुरुओं के सम्मान और आभार के रूप में मनाते हैं। यह पर्व हर साल आषाढ़ महीने की पूर्णिमा को आता है और इसे बहुत श्रद्धा और भावना से मनाया जाता है।

इस दिन हम उन लोगों को याद करते हैं, जिन्होंने हमें कुछ सिखाया है। चाहे वो हमारे स्कूल के टीचर हों, माता-पिता, या फिर कोई ऐसा इंसान जिसने हमें जिंदगी में सही रास्ता दिखाया हो। डॉ. जनक राज ने कहा कि पुजारी लक्ष्मण जी जो भरमौर चौरासी मंदिर समूह में स्थित धर्मराज मंदिर के मुख्य पुजारी हैं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के पत्रकारिता विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने छात्रों से संवाद किया और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एस्पायरिंग लीडर पुरस्कार हिमाचल प्रदेश के उद्योग विभाग को मिला

शिमला :हिमाचल प्रदेश को राज्य में मजबूत स्टार्टअप ईको सिस्टम डेवलप करने के लिए एस्पायरिंग लीडर के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सोमवार को दिल्ली में केंद्र सरकार के उद्योग और आंतरिक व्यापार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छात्रा से अश्लील हरकत पर टीचर सस्पेंड : सलूणी के प्राइमरी स्कूल में शिक्षा विभाग ने जांच बिठाई

एएम नाथ। चम्बा : सलूणी उपमंडल की एक सरकारी प्राथमिक पाठशाला में अध्यापक द्वारा छात्रा से अभद्र व्यवहार व अश्लील हरकत के मामले पर शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक बलवीर सिंह ने आरंभिक जांच के बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत सत्ती ने खानपुर में किया विकास कार्यों का निरीक्षण, जन समस्याएं भी सुनीं

ऊना – छठे राज्य वितायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत खानपुर का दौरा किया और विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। इस मौके...
Translate »
error: Content is protected !!