गुरुद्वारा साहिब कंग माई की ओर से बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु एक लाख रुपए का योगदान

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए समजसेवी व धार्मिक संस्थाएं लगातार प्रशासन को सहयोग दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज गुरुद्वारा साहिब कंग माई के मुख्य सेवादार महंत वरिंदर सिंह सिद्धू और बाबा मंझ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कंग माई की प्रिंसिपल परमजीत कौर ने संयुक्त रूप से एक लाख रुपए का चैक एसडीएम होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर को सौंपा।

इस अवसर पर एसडीएम गुरसिमरनजीत कौर ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए समाज के हर वर्ग से मिल रहा सहयोग सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी पारदर्शिता के साथ राहत सामग्री और आर्थिक सहयोग जरूरतमंदों तक पहुंचा रहा है।

एसडीएम ने बताया कि प्रशासन की ओर से यह राशि जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से बाढ़ प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं पर खर्च की जाएगी। एसडीएम ने उम्मीद जताई कि और भी संस्थाएं एवं समाजसेवी इस कार्य में आगे आएंगे ताकि प्रभावित लोगों को शीघ्र सामान्य जीवन जीने में मदद मिल सके।

गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार महंत वरिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब की परंपरा हमेशा मानव सेवा की रही है और आगे भी हर संभव सहयोग जारी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भगवान राम ने 24वें त्रेता युग और भगवान कृष्ण ने 28वें द्वापर में लिया था अवतारः राजन जी महाराज

श्रद्धालुओं ने भगवान के अवतार और बाल लीलाओं की कथा का किया श्रवण होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा ;  श्री बड़े हुनमान जी सेवक संस्था होशियारपुर की तरफ से चेयरमैन व कथा आयोजक पूर्व मेयर शिव...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान के विकास कार्यों से प्रभावित लोग थाम रहे हैं ‘आप ‘ का दामन- डिप्टी स्पीकर रौड़ी

गढ़शंकर : विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर में आम आदमी पार्टी को उस समय भारी बल मिला जब सैला खुर्द कस्बे के साथ लगे गांवों के विभिन्न दलों के नेताओं ने आज डिप्टी स्पीकर श्री जय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति को किडनी देकर दिया नया जीवनदान : क्रोनिक किडनी और लीवर की बीमारी से पीडि़त 48 वर्षीय व्यक्ति का सफल एबीओ इनकम्पेटिबल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया

किसी भी ब्लड ग्रुप में किडनी ट्रांसप्लांट संभव, पत्नी ने किडनी देकर दिया लकवाग्रस्त पति को जीवनदान इस वर्ष फरवरी से रोगी का सप्ताह में दो बार हेमोडायलिसिस किया जा रहा था; किडनी ट्रांसप्लांट...
article-image
पंजाब

दिल्ली के शिक्षा मॉडल का प्रचार : पंजाब के सरकारी स्कूलों में स्टूडेंट्स को किताबें तक उपलब्ध नहीं कहा पूर्ब मंत्री परगट सिंह ने

मामला पंजाब में स्कूली बच्चों को किताबें नहीं मिलने का चंडीगढ़ । कांग्रेस सरकार में शिक्षा मंत्री रहे परगट सिंह ने आम आदमी पार्टी सरकार को घेरते हुए कि सरकार बनने के 5 महीने...
Translate »
error: Content is protected !!