गुरुद्वारे में ड्यूटी कर रहे सेवादार को घोंपा चाकू, मौत- अमृतसर में बेखौफ अपराधी

by
अमृतसर : पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार लड़खड़ाती जा रही है. राज्य में दुष्कर्म, जबरन वसूली और हत्या सहित अपराध समेत घटनाओं के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. हाल ही अमृतसर से हत्या का मामला सामने आया है।
अमृतसर के ग्रामीण इलाके खाना राया के पास बाबा बकाला साहिब गुरुद्वारे में ड्यूटी पर तैनात सेवादार की हत्या कर दी गई. मृत व्यक्ति के परिजनों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मृत व्यक्ति का नाम रमनदीप सिंह है।  रमनदीप सिंह के परिजनों ने बताया कि गुरुद्वारा बाबा बकाला साहिब में ड्यूटी करता था. उन्होंने बताया कि रमनदीप देर रात ड्यूटी करके घर लौट रहा था. इस दौरान रास्ते में उसपर किसी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
आंख में डाल दी मिर्च :  मृतक के घरवालों ने बताया कि हत्या करने वालों ने रमनदीप की आंख में लाल मिर्च भी डाल दी. रमनदीप के मौत से पूरे घर में मातम का माहौल है. परिजन पुलिस से न्याय की मांग की है.वहीं इस मामले पर बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिलबाग सिंह नाम के शख्स ने पुलिस को सूचना दी है कि उनके बेटे ग्रंथी रमनदीप सिंह की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई है. इसके अलावा उन्होंने बताया था कि उनके बेटे की हत्या साहिब सिंह नाम के शख्स ने की है.
आरोपियों की हो गई है पहचान : पुलिस का कहना है कि मृत व्यक्ति के पिता के बयानों के आधार पर पुलिस मामले को आगे बढ़ा रही है और साहिब सिंह नाम के व्यक्ति को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीमें भी गठित कर दी हैं. ऐसे में जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. हाल ही में कुछ दिन पहले पंजाब के मोहाली में एक लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. इलाके में साइकिल टकराने के बाद 2 पक्षों में विवाद हो गया था. लड़का बीच बचाव करने गया था. इस दौरान उसके सीने में चाकू घोंप दिया गया.।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के निरंतर बिगड़ रहे हालातों पर खन्ना ने की राजनाथ सिंह से चर्चा

पंजाब में अमन शान्ति स्थापना के लिए खन्ना केंद्रीय रक्षा मंत्री से की दखल देने की मांग होशियारपुर 12 अप्रैल : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से व्यक्तिगत...
article-image
पंजाब , समाचार

मुख्यमंत्री का ‘मिशन रोजगार’ जारी : युवाओं को 55,000 से अधिक सरकारी नौकरियां अब तक दी गई

चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने ‘मिशन रोजगार’ को जारी रखते हुए अपने 36 महीने के कार्यकाल के दौरान युवाओं को 55,000 से अधिक सरकारी नौकरियां देकर एक...
article-image
पंजाब

ब्यास नदी में बहे 4 युवकों में से 3 युवकों के शव पुलिस को हुए बरामद, 1 की तलाश जारी

जालंधर: पंजाब के जालंधर के अर्बन एस्टेट इलाके से रविवार को ब्यास नदी में बहे 4 युवकों में से 3 के शव पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। ये शव पंजाब पुलिस की टीम...
article-image
पंजाब

80 नशीली गोलीयों स्मेत एक य बाईक स्वार युवक काबू

माहिलपुर  : माहिलपुर पुलिस ने एक बाईक स्वार युवक को 80 खुली नशीली गोलीयों स्मेत काबू किया है। जानकारी मुताबिक पुलिस थाना माहिलपुर अंतर्गत पुलिस चौंकी कोटफतूही की एक पुलिस पार्टी गश्त दौरान एक...
Translate »
error: Content is protected !!