गुरू दुारा दी शिक्षा ही हमें अंधकार से निकालकर सही मार्ग पर लेकर जाती : सांसद तिवारी , गुरू पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक स्थल तीर्थयाणा में सांसद तिवारी हुए नतमस्कत

by

गढ़शंकर: गुरू पूर्णिमा के अवसर पर गांव लल्लियां में श्री रघुनाथ दास महाराज के धार्मिक स्थल तीर्थयाणा में आयोजित समागम में पहुंच कर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मनीष तिवारी ने पहुंचे और श्री रघुनाथ दास महाराज के समक्ष नतमस्तक हुए। इस दौरान सांसद मनीष तिवारी ने समूह संगत को गुरू पूर्णिमा की वधाई देते हुए कहा कि पूरे देश मे गुरू पूर्णिमा दिवस को श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है। गुरू के समक्ष हम हमेशा नतमस्तक होते है तो उनके दर्शाए मार्ग पर चले। गुरू दुारा दी शिक्षा ही हमें अंधकार से निकालकर सही मार्ग पर लेकर जाती है। गुरू के प्रति हमारे मन में सम्मान होना अनिवार्य है। गुरू की डांट हमें धर्म मार्ग पर चलकर कामयावी तक पहुंचाने में अहम भुमिका अदा करती है। उन्होंने कोरोना महामारी से वचने के लिए सभी से सरकार व सेहत विभाग दुारा जारी की गाईलाईंनस को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आग्राह करते हुए श्री रघुनाथ दास महाराज जी से पूर विश्व को कोरोना से मुक्त करने की प्राथना की। इस अवसर पर पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रीयल डिवैलप्मेंट र्बोड के चैयरमेन पवन दीवान, नगर कौंसिल गढ़शंकर के अध्यक्ष त्रिभंक दत्त ऐरी, सरपंच जतिंद्र ज्योति, मोहन सिंह थियाड़ा, नंबरदार सुखविंदर सिंह, कमेटी के प्रधान जसविंदर सिंह भिंदा, झलमन सिंह, चरनजीत सिंह आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पशुओं के तबेले में आग लगने से एक गाय की मौत हो गई और 9 पशू बुरी तरह झुलस गए

गढ़शंकर :  गांव मैहिंदवानी में पशुओं के तवेले में अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण एक गाय की मौत हो गई और 5 गायों सहित 9 बुरी तरह झुलस गई और वहां पर...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने लगाया खुला दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं : अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द करने के दिए निर्देश

होशियारपुर, 04 अगस्त: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिम्पा ने आज अपने कार्यालय में खुला दरबार लगाकर करीब 300 लोगों की समस्याओं को सुना और उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी मेले को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए दो राज्यों के अधिकारियों ने कसी कमर

होशियारपुर में जिला प्रशासन व हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों की हुई बैठक भार ढोने वाले वाहनों पर रहेगी पाबंदी होशियारपुर: 20 जुलाई: 28 जुलाई से शुरु होने जा रहे माता चिंतपूर्णी मेले को सफलतापूर्वक...
article-image
पंजाब

गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन, दसूहा—लड़कियों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहा है: दीप गगन सिंह गिल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दसूहा स्थित गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन क्षेत्र की बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में एक अहम भूमिका निभा रहा है। कॉलेज के डिप्टी मैनेजर दीप गगन सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!