कहा, भाला स्वास्थ्य केंद्र नहीं हो सका अपग्रेड
उपस्वास्थ्य केंद्र भाला में लटका ताला, लोग मामूली इलाज के लिए चम्बा का कर रहे सफर
एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा क्षेत्र चम्बा की गुवाड़ पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटक गया है जिससे क्षेत्र की हजारों आबादी को मामूली बुखार व अन्य बीमारी के लिए चंबा का रुख करना पड़ रहा है। सदर के निक्कमे विधायक सता में आने के बाद इस बारे में 3 साल तक कुछ नहीं कर पाए हैं जिससे लोगों का रोष लगातार बढ़ता जा रहा है।
वीरवार को पोल खोल अभियान कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यसमिति के सदस्य जय सिंह ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि यहां चुनाव के दौरान लोगों को गुमराह किया गया कि उनके उप स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करके पीएचसी सेंटर बनाया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और 3 सालों से यहां ताला लड़का हुआ है। सदर विधायक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विधायक लोगों को झूठ बोलकर गुमराह करके सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन धरातल पर कार्य ना के बराबर है। इस बारे में जब वह उनका विरोध करते हैं तो उनके कुछ चुनिंदा चहेते उन्हें अपशब्दों का भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वह जमीनी हकीकत को ही बयां करते हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि वह जनता को जवाब दें कि चुनाव के दौरान किए गए उप स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करने का वादा कब पूरा करेंगे। जनता उनसे सवाल पूछ रही है। चुनाव में जीत हासिल करने के बाद सत्ता की नशे में चूर विधायक ने पंचायत का दौरा भी किया। इस दौरान भी लोगों ने इस बारे में विधायक को ज्ञापन सोपा था कि वह चुनावी वादे को पूरा करके स्वास्थ्य केंद्र को अपअपग्रेड करें लेकिन अपग्रेड करने की बात तो दूर की है उप स्वास्थ्य केंद्र में ताला लग गया है जो की विधायक के ढीलमुल रवैया को दिखाता है लेकिन अब लोगों ने मन बना लिया है कि वह सदर विधायक का जमकर विरोध करेंगे। उन्होंने विधायक पर तंज करते हुए कहा कि विधायक ने अपने और अपने परिवार के इलाज के लिए तो अच्छा प्रबंध कर लिए हैं लेकिन जनता मामूली उपचार के लिए तरस रही है इसका खामियाजा उन्हें आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा।
