गृह मंत्रालय द्वारा डॉ.साहिल हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य नामित

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गृह मंत्रालय (भारत सरकार) के राज भाषा विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.धर्मपाल साहिल( होशियारपुर )को उनकी साहित्यक उपलब्धियों को देखते हुए श्रम और रोजगार मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के गैर सरकारी सदस्य के रूप में नामित किया गया है। उल्लेखनीय है कि डॉ.साहिल हिंदी एवं पंजाबी दोनों ही भाषाओं में विपुल साहित्य का सृजन कर चुके हैं। उन्हें विशेष तौर पर कंडी क्षेत्र की आंचलिकता को हिंदी और पंजाबी साहित्य की मुख्यधारा से जोड़ने का श्रेय जाता है।डॉ. साहिल के कंडी की आंचलिकता पर आधारित उपन्यास”बाईस्कोप” हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार तथा डॉ. ए .पी .जे .अब्दुल कलाम ( पूर्व राष्ट्रपति) द्वारा सम्मानित किए जा चुके हैं। उनकी पुस्तकों पर देश भर के कई विश्व विद्यालयों द्वारा शोध कार्य( पी एच डी,एम. फिल) सम्पन्न कराए गए हैं। डॉ. साहिल की इस उपलब्धि पर दृष्टि दा विजन मंच होशियारपुर, सभ्यचार सम्भाल सोसाइटी होशियारपुर, वैदिक संज्ञान एवं शोध केंद्र होशियारपुर सहित कई साहित्यक एवं सामाजिक संस्थाओं व लेखकों द्वारा खुशी प्रकट की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रोटेरियन अवतार सिंह के सिर पर सजा रोटरी मिड टाऊन का ताज

 होशियारपुर :  स्थानीय होटल में रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाऊन का अवार्ड फंक्शन व इंस्टालेशन सरमनी का आयोजन प्रधान ए.एस. अरनेजा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें स्टेज का संचालन पूर्व प्रधान गोपाल वासुदेवा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट को बड़ा झटका : अंतरिम जमानत को 7 दिन बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली : दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी सीएम अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सीएम केजरीवाल की स्वास्थ्य जांच के लिए अंतरिम जमानत को 7...
article-image
पंजाब

बजट सत्र में शामिल होने के लिए सांसद अमृतपाल ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, कल होगी सुनवाई

चंडीगढ़ : खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने 28 जनवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति मांगी...
article-image
पंजाब

डीटीएफ ने अधूरी पेंशन अधिसूचना की प्रतियां जलाकर विरोध जताया

गढ़शंकर, 19 नवंबर : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने पंजाब सरकार द्वारा पंजाब कर्मचारियों के साथ किए गए विश्वासघात के खिलाफ गांधी पार्क गढ़शंकर में अधूरे पेंशन नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाकर रोष व्यक्त किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!