गृह मंत्री था और मैं उसकी जिम्मेवारी लेता हूं – अनिल विज ने किसानों से कहा कि किसानों पर गोली किसी के भी आदेश से भी चली हो

by

अंबाला :  गांव पंजोखरा साहिब में आज हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज चुनावी कार्यक्रम में पहुंचे तो गांव में विरोध जता रहे कुछ किसानों को देख उन्होंने स्वयं अपनी गाड़ी रूकवाई और गाड़ी से उतरकर वे किसानों के बीच उनकी बात सुनने के लिए पहुंच गए।  हाथ जोड़ते हुए पूर्व मंत्री अनिल विज व किसानों ने एक-दूसरे का अभिवादन किया।
अनिल विज ने कहाकि उन्होंने पंजोखरा साहिब में सबसे ज्यादा कार्य किए और वह लोगों से मिलने-जुलने के लिए गांव में पहुंचे हैं। किसानों ने पूर्वमंत्री अनिल विज का स्वागत करते हुए किसानों पर गोली चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा कि अब वह सरकार में मंत्री नहीं है और वह आपके ही भाई हैं। उन्होंने कहा कि वो विरोध जता रहे किसानों को देख भागे नहीं बल्कि उनकी बात सुनने के लिए उनके पास आए है।
पूर्व मंत्री अनिल विज ने किसानों से कहा कि किसानों पर गोली किसी के भी आदेश से चली, मैं उस समय गृह मंत्री था और मैं उसकी जिम्मेवारी लेता हूं। उन्होंने कहा कि वो अब मंत्री नहीं है, हां आप लोगों के कार्य करने के लिए वो विधायक है। उनके क्षेत्र की समस्याओं का निवारण बतौर विधायक वह कर सकते हैं।
अनिल विज ने किसानों से जब कहा कि क्या वह मानते हैं कि पंजोखरा साहिब में उन्होंने विकास कार्य अपने कार्यकाल में करवाए है, इस पर किसानों ने हामी भरते हुए माना कि उनके द्वारा विकास कार्य करवाए गए हैं। किसानों ने उनका स्वागत किया जिस पर अनिल विज ने कहा कि यदि उनका स्वागत कर रहे हो तो उन्हें चाय-पानी पिलाओ। एक किसान ने कहा कि आप तो मुख्यमंत्री बनोगे जिस पर अनिल विज ने किसानों से कहा कि आप मेरे साथ तो खड़े नहीं होते, ऐसे में कैसे अम्बाला वाले को मुख्यमंत्री बना देंगे।
पूर्व मंत्री अनिल विज ने किसानों से यह भी कहा कि आप और हम एक ही है, बेशक हमारे मुद्दे अलग-अलग हो सकते हैं। वहीं, किसानों ने गांव के एक गोहर को पक्का बनाने की भी मांग पूर्व मंत्री अनिल विज के समक्ष की। शंभू बार्डर खोलने, विरोध के दौरान जेल में डाले गए युवाओं को छोड़ने आदि मांग रखी। वहीं पूर्व मंत्री अनिल विज ने आज अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के लिए गांव पंजोखरा साहिब, खतौली, मंडौर, जनेतपुर, बरनाला, टुंडली, टुंडला व कलरहेड़ी में कई स्थानों पर चुनावी सभाएं भी की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हंस राज आर्य हाई स्कूल में बदमाशों का कहर, कंप्यूटर-प्रोजेक्टर से लेकर पंखे और बिजली फिटिंग तक तोड़ी

अज्ञात लोगों ने स्कूल की संपत्ति को बनाया निशाना, करीब 4 लाख रुपये के नुकसान का दावा; एक रुपये का सामान भी चोरी नहीं, पुलिस को सूचना के घंटों बाद भी मौके पर न...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार का युद्ध नशों के विरुद्ध हुआ ठुस्स : खन्ना ….कहा, पंजाब में नशों की भेंट चढ़ रहे युवा, नशा तस्करों को पंजाब सरकार की ढील

होशियारपुर 08 अप्रैल  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान नेतृत्व वाली पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का युद्ध नशों के विरुद्ध पूरी तरह ठुस्स हो चूका है।...
article-image
पंजाब

गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास गढ़ीमानसोवल में श्री गुरु रविदास जी का प्रकाशोतस्व मनाया

गढ़शंकर। गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास गढ़ीमानसोवल में श्री गुरु रविदास जी की 649वीं प्रकाशोतस्व पर समागम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों संख्यां में की संगत ने पहुँच कर श्री गुरु रविदास जी के...
article-image
पंजाब

गिद्दरबाहा के लोगों को आसानी से बहकाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री भगवंत मान का राजा वडिंग और भारतीय जनता पार्टी नेता मनप्रीत सिंह बादल पर निशाना

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को गिद्दरबाहा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनप्रीत सिंह बादल और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर निशाना साधा. सीएम मान ने उनपर गिद्दरबाहा...
Translate »
error: Content is protected !!