गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा : पंजाब की युवती को पुलिस ने पकड़ा;

by

एएम नाथ । शिमला : रोहड़ू बाजार में एक गेस्ट हाउस में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवती को पकड़ा है और गेस्ट हाउस के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यहां पर देह व्यापार की पहले से पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहड़ू ट्रक ऑपरेटर यूनियन की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल में एक गेस्ट हाउस चल रहा है। यहां संचालक की ओर से सेब सीजन के दौरान बाहर से लड़कियों को मंगवा कर देह व्यापार चलाया जा रहा है।

शुक्रवार को रोहड़ू के थाना प्रभारी रोहड़ू अमित शर्मा ने टीम का गठन किया और एक युवक को ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस में भेजा। उसके बाद पुलिस की टीम ने गेस्ट हाउस की छापेमारी की। इस आधार पर गेस्ट हाउस में एक युवती को देह व्यापार में संलिप्त पाया गया। इसके बाद पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवती पंजाब की रहने वाली बताई जा रही है। सूत्र बताते हैं कि सेब सीजन के दौरान इस प्रकार की गतिविधियां बाजार के अलावा सब्जी मंडी के साथ चल रहे गैर पंजीकृत गेस्ट हाउस में लगातार चल रही हैं। इस पर पुलिस की लगातार नजर है। डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि पंजाब की युवती को देह व्यापार में संलिप्त पाया है। गेस्ट हाउस के संचालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बुलेट ट्रेन पंजाब के 186 गांव से गुजरेगी : सर्वे के साथ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

पंजाब में केंद्र सरकार के बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने पूरे देश में करीब 10 रूटों पर बुलेट ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। इन...
article-image
पंजाब

पौंग डैम से छोड़ा जाएगा पानी, घबराने की आवश्यकता नहीं: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन

जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, बाढ़ से निपटने के लिए मुकम्मल प्रबंध – बी.बी.एम.बी. की रूटीन कार्रवाई, जिला वासियों से अफवाहों से दूर रहने की अपील होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने...
article-image
पंजाब

होशियारपुर नेचर फेस्ट -पर्यटन व संस्कृति विभाग की ओर से 1 से 5 मार्च तक होगा : कोमल मित्तल

दशहरा ग्राउंड होशियारपुर में होगा मुख्य कार्यक्रम व सिंगर नाइट,   नारा डैम, थाना डैम, चौहाल डैम में करवाई जाएंगी कैंपिंग, ट्रैकिंग, नाइट लाइव बैंड, ऑफ रोडिंग, बोटिंगस, शिकारा राइड्स, जंगल सफारी, नेचर वॉक, बर्मा...
Translate »
error: Content is protected !!