गैंगस्टर लॉरेंस के 5 शूटर अरेस्ट : 7 अवैध हथियार, 10 मैगजीन और 11 जिंदा कारतूस बरामद…भिंदा मर्डर केस से जुड़े होने की आशंका

by

पटियाला :  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गिरोह से जुड़े 5 शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 अवैध हथियार, 10 मैगजीन और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तारी सदर थाना पटियाला की टीम ने सूचना के आधार पर की।

पुलिस के मुताबिक, ये सभी आरोपी पेशेवर अपराधी हैं जो टारगेट किलिंग जैसे मामलों में संलिप्त रहे हैं। हाल ही में इन्होंने भिंदा मर्डर केस के एक महत्वपूर्ण गवाह पर हमला किया था। यह हमला जेल में बंद एक गैंगस्टर के इशारे पर किया गया था, जिससे साफ होता है कि गिरोह का संचालन जेल के भीतर से ही हो रहा था।

पटियाला पुलिस की इस रणनीतिक कार्रवाई से गिरोह द्वारा योजना बनाई गई कई हत्याओं को समय रहते रोका जा सका, जिससे आम लोगों की जान बची है। सभी आरोपियों पर पहले से हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखना और अन्य संगीन अपराधों के मामले दर्ज हैं।

बरामद हथियारों में शामिल हैं:

  • 3 पिस्तौल (.30 बोर)
  • 3 पिस्तौल (.32 बोर)
  • 1 देसी कट्टा (.315 बोर)
  • 10 मैगजीन और 11 जिंदा राउंड

लॉरेंस जेल में बंद, लेकिन नेटवर्क बरकरार

गैंगस्टर लॉरेंस इस समय गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल की एकांत उच्च-सुरक्षा वार्ड में बंद है। अगस्त 2023 से वह वहीं न्यायिक हिरासत में है और अगस्त 2025 तक जेल से बाहर नहीं लाया जा सकता। क्योंकि उस पर CrPC की धारा 268 और BNSS-303 के तहत प्रतिबंध है। उसे किसी से व्यक्तिगत मुलाकात की इजाजत नहीं है, केवल वीडियो कॉलिंग के जरिए ही संपर्क होता है।

लॉरेंस पर दर्जनों आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। वह सिद्धू मूसेवाला हत्या केस का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है। हालांकि जेल में होने के बावजूद, वह सैटेलाइट फोन, सोशल मीडिया, और गैंग के सदस्यों के जरिए बाहरी नेटवर्क चला रहा है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और विदेश तक फैले उसके नेटवर्क से जुड़े गैंगस्टर उसके इशारे पर टारगेट किलिंग, रंगदारी वसूली और हथियारों की तस्करी जैसे अपराध अंजाम दे रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Dana Mandi Hoshiarpur to be

Deputy Commissioner visits Dana Mandi with Market Committee Chairman, issues directions to improve basic infrastructure Agricultural waste to be managed with support from Municipal Corporation Internal roads to be repaired and sewerage system to...
article-image
पंजाब

भाजपा ने आनंदपुर साहिब से डॉ. सुभाष शर्मा को टिकट दिया

लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब की तीन सीटों से भाजपा ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। आनंदपुर साहिब से डॉ. सुभाष शर्मा को टिकट दिया गया है। भाजपा ने फिरोजपुर से राणा गुरमीत सिंह...
article-image
पंजाब

ठंडी हवाएं चलेंगी …17 को बारिश की संभावना

चंडीगढ़ : पंजाब में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी, लेकिन अब इसमें थोड़ी...
article-image
पंजाब

1 पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस और 150 नशीली गोलियां के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

माहिलपुर  , 1 अप्रैल : थाना माहिलपुर पुलिस ने एक आरोपी को पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस और 150 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। यह जानकारी देते हुए एसएचओ माहिलपुर बलजिंदर...
Translate »
error: Content is protected !!