गैंगस्टर हुसनदीप और पवित्र को कैलिफोर्निया से लाया जाएगा भारत, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस;

by
बटाला। विदेश में बैठे गैंगस्टर हुसनदीप सिंह और पवित्र सिंह के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। दोनों आरोपित कैलिफोर्निया पुलिस की हिरासत में हैं और अब इन्हें भारत लाकर बटाला पुलिस के हवाले किया जाएगा।
रेड कार्नर नोटिस जारी होने के बाद आरोपितों को भारत लाने में सहायता मिलेगी। पुलिस के अनुसार दोनों ही पवित्र-चौड़ा गैंग के मुख्य सरगना हैं और माझा क्षेत्र में जघंन्य अपराधों में शामिल हैं।
इन पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले :  एसएसपी बटाला सोहेल कासिम मीर ने बताया कि पंजाब के माझा क्षेत्र में सक्रिय पवित्र- चौड़ा गिरोह के मुखिया पवित्र सिंह और हुसनदीप सिंह पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर पवित्र सिंह के नेतृत्व में यह गिरोह हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी जैसे जघन्य अपराधों में शामिल रहा है।
एसएसपी ने बताया कि अप्रैल 2023 में बटाला के रहने वाले पवित्र और उसके करीबी हुसनदीप सिंह को उत्तरी कैलिफोर्निया में हिंसक घटनाओं सें संलिप्त होने के बाद एजेंसियों के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान कैलिफोर्निया अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था।  इंटरपोल की तरफ से जारी रेड कार्नर नोटिस काफी ताकतवर है, जो इंटरनेशनल कानून और एजेंसियों की मदद करता है,जिससे वे विदेशों में बैठे अपराधियों को आसानी से ढूंढ सकते हैं।
गांव शाहबाद के रहने वाले हैं दोनो गैंगस्टर :  गैंगस्टर हुसनदीप सिंह गांव शाहबाद थाना रंगड़ नंगल का रहने वाला है, जबकि पवित्र चौड़ा गांव का निवासी है। दोनों अपना गैंग बना कर अपने गुर्गों से जघंन्य आपराधिक गतिविधियों का अंजाम देते आ रहे हैं। आरोपितों ने अकाली दल नेता के पति की जनवरी 2020 में मजीठा विधानसभा क्षेत्र के गांव अमरपुरा में हत्या की थी।  नवंबर 2019 में इस गिरोह ने पुरानी रंजिश के चलते बटाला के एक युवक की हत्या करने की जिम्मेदारी ली थी। गिरोह के सरगना पवित्र सिंह के खिलाफ अमृतसर जिले में छह और गुरदासपुर जिले में दो मामले दर्ज हैं। इस गैंग के तार कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के साथ संगठित अपराध से जुड़े हुए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सड़क पर होने लगी नोटों की बरसात : मची लूट, पुरुष जेब भरने लगे तो महिलाएं दुप्ट्टे में छिपाने लगी

जालंधर :  फिल्लौर कस्बे के पास नवांशहर रोड पर अचानक सड़क पर 500-500 रुपये के नोट उड़ते नजर आए। राहगीरों की नजर जब इन नोटों पर पड़ी, तो देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी...
article-image
पंजाब

थार में लिफ्ट ली दो महिलाओं ने कर दिया 10 लाख की नकदी पर हाथ साफ

सोनीपत  : थार में लिफ्ट लेकर युवक से दो महिलाएं उसकी 10 लाख रुपये की नकदी लेकर भाग गई। महिलाओं ने युवक व साथियों को फ्लैट में बंद कर वारदात को अंजाम दिया। महिलाएं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

आतंकी अर्शदीप डाला ने कनाडा की अदालत में दाखिल की जमानत याचिका: ट्रांसलेटर की परमिशन मिली

भारत के वांटेड आतंकी अर्शदीप गिल ने कनाडा की कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है. उसके वकीलों ने अदालत में आवश्यक दस्तावेज पेश किए हैं. अर्शदीप अंग्रेजी ठीक से नहीं समझ पाता इसलिए...
Translate »
error: Content is protected !!