बेल्जियम में कबड्डी प्रमोटर की हत्या: फगवाड़ा के रहने वाले बख्तावर सिंह को गोलियों से भूना…. सामने आई ये वजह

by
फ़गवाड़ा :  फ़गवाड़ा के एक युवक की बेल्जियम में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। इस हत्याकांड की सूचना फगवाड़ा पहुंचने पर शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान कबड्डी प्रमोटर व समाज सेवक बख्तावर सिंह बाजवा उर्फ बलौरा निवासी हदियाबाद फगवाड़ा के रूप में हुई।
बख्तावर सिंह काफी लंबे समय से बेल्जियम में अपना बिजनेस कर रहा था और अक्सर समाज सेवा के कामों के लिए फगवाड़ा में आया करता था। मृतक के परिजनों के अनुसार 8-10 गाड़ियों में सवार होकर बड़ी गिनती में हथियारों से लैस हमलावर उनके घर पर आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार बेल्जियम में किसी गुरुद्वारा साहिब में होने वाले चुनाव को लेकर बख्तावर सिंह की हत्या की गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस सरकार में रहे 2 मन्त्री जल्दी थाम सकते भाजपा का दामन !!

चंड़ीगढ़ : पंजाब में दो सीनियर कांग्रेस नेता जल्द ही भाजपा में जाने की घोषणा कर सकते हैं। सुनील जाखड़ के जाने के बाद पंजाब कांग्रेस के लिए यह दूसरा बड़ा झटका साबित हो...
article-image
पंजाब

बीत भलाई कमेटी को हर साल एक महीने की तनख्वाह दूंगा : जसवीर पुरखोवाल

गढ़शंकर, 29 नवंबर : यदि परमात्मा की बख्शीश होती है, मुझे इस इलाके का विधायक बनाया जाता है तो मैं बीत भलाई कमेटी को छिंज छराहां के विरासती मेले के लिए हर साल एक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दो करोड़ की लागत से तीन मंजिला भवन किया जाएगा निर्मित : सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुंडियां बनेगा माॅडल स्कूल: संजय रत्न

वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को किया सम्मानित ज्वालामुखी/तलवाड़ा(राकेश शर्मा) विधायक संजय रत्न ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को माॅडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। दो करोड़ की लागत से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

फायरिंग में ऋषभ उर्फ बादशाह की मौत का मामला – एसएचओ लाइन हाजिर : आरोपी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने का था आरोप

जालंधर  :  साकरे बाजार खिंगरा गेट के पास दीपावली की रात दो पक्षों में हुए विवाद के बाद बदमाशों साहिल कपूर उर्फ ​​मनु कपूर ढिल्लों और अन्य ने अपने साथियों के साथ शनिवार देर...
Translate »
error: Content is protected !!