गैंगस्टरों के परिवारों की शादियों में जा रहे अकाली नेता …क्या गैंगस्टरों के जरिए सत्ता में आना चाहते हैं सुखबीर बादल?…..धालीवाल

by

अजनाला : आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और हलका अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और अन्य अकाली नेताओं द्वारा गैंगस्टरों के परिवारों के समारोहों में शामिल होने पर तीखे सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार गैंगस्टरवाद और ड्रग माफिया के खिलाफ बड़ी जंग लड़ रही है, वहीं अकाली दल गैंगस्टरों से संबंध बना रहा है।

विधायक धालीवाल ने अमृतसर में अमृतपाल सिंह बाठ की बहन की शादी समारोह में सुखबीर सिंह बादल, विरसा सिंह वलटोहा, गनीव कौर मजीठिया, रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा और शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी की शमूलियत वाली तस्वीरें दिखाईं. उन्होंने कहा कि ये तस्वीरें अकाली दल बादल की नीयतों और प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं. उन्होंने कहा कि यह शमूलियत दर्शाती है कि जब मान सरकार गैंगस्टर खत्म करना चाहती है तब अकाली दल गैंगस्टरों को पाल रहा है और उनके परिवारों से संबंध बना रहा है।

धालीवाल ने कहा कि एक तरफ सुखबीर बादल दूसरे-तीसरे दिन बयान देते हैं कि गैंगस्टरवाद खत्म नहीं हो रहा. दूसरी तरफ सुखबीर बादल गैंगस्टरों के परिवारों की शादियों में शामिल होकर साबित कर रहे हैं कि उनकी सियासी लड़ाई गैंगस्टरों के सिर पर है और वे गैंगस्टरों का इस्तेमाल करके पंजाब की सत्ता में आना चाहते हैं।

‘आप’ नेता ने कहा कि पहले अकाली दल ने पंजाब के नौजवानों को आतंकवाद की भट्ठी में झोंका था. उसी तरह आज अकाली दल पंजाब के नौजवानों को गैंगस्टर बनाकर अपनी कुर्सी की लालसा पूरी करना चाहता है. उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस उस काले दौर के लिए जिम्मेदार थी वहीं अकाली दल भी बराबर का जिम्मेदार था।

धालीवाल ने पंजाबियों से अपील करते हुए कहा कि इन लोगों से सावधान और चौकन्ना रहना चाहिए. पहले भी कांग्रेस और अकालियों ने पंजाब को आग की भट्ठी में धकेला था और अब फिर गैंगस्टरों को पालकर पंजाब का माहौल खराब कर रहे हैं।

विधायक धालीवाल ने कहा कि भले ही ये लोग जो मर्जी कर लें लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार का वादा है कि पंजाब से गैंगस्टरवाद और ड्रग माफिया जरूर खत्म किया जाएगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

16.42 लाख का पैकेज : पंजाब यूनिवर्सिटी के 87 छात्रों को मिला

चंडीगढ़ । पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड मैनेजमेंट साइंसेज (यूआईएएमएस) के 87 एमबीए छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट के दौरान नौकरी मिली है। इनमें से 9 छात्रों को 16.42 लाख रुपये का सालाना...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कानून की व्याख्या न्याय, समानता और विवेक के सिद्धांतों के अनुसार होनी चाहिए : हाईकोर्ट ने हाल ही में एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हाल ही में एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा है कि पत्नी के व्यभिचार के बारे में पति द्वारा सोशल मीडिया से लिए गए सबूतों को...
article-image
पंजाब

पहले दो दिनों में होशियारपुर रोडवेज डिपो से 2650 महिलाओं ने 1,32,932 रुपए की नि:शुल्क बस सुविधा का लाभ लिया

नि:शुल्क बस सुविधा से कामकाजी महिलाओं व छात्राओं को मिला बड़ा लाभ लाभार्थी महिलाओं ने किया पंजाब सरकार का धन्यवाद होशियारपुर I  मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम...
article-image
पंजाब

युवक को बेरहमी से पीटा : आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया और लाइव होकर दीघटना की जानकारी

अमृतसर : अटारी हलके के पास एक युवक को बेरहमी से पीटा गया। युवक ने खुद को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया और लाइव होकर पूरी घटना की जानकारी दी। युवक ने यह भी...
Translate »
error: Content is protected !!