गैस सिलंडर और चूल्हा मुफ्त किसे मिलेगा जानने कि लिए पढ़े : 1,650 करोड़ रुपये की सब्सिडी की मंजूरी

by

नई दिल्ली : सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन देने के लिए अनुदान जारी करने की मंजूरी दी है । इसके लिए कैबिनेट बैठक में उज्ज्वला स्कीम में नए LPG कनेक्शन को मंजूरी मिल गई है।
इस स्कीम के तहत स्कीम के तहत 1,650 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर हुई है। आपको बता दें कि सरकार ने इससे पहली कैबिनेट बैठक में 33 करोड़ ग्राहकों के रसोई गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये तक घटा दिए थे। वहीं, उज्जवला स्कीम के तहत ग्राहकों को 400 रुपये प्रति सिलेंडर सस्ता मिल रहा है. अब 75 लाख नए LPG कनेक्शन देने को मंजूरी दे दी गई है।
इस योजना की शुरुआत साल 2016 में हुई थी और देश की गरीब महिलाओं को धुएं से निजात दिलाने के लिए इसकी शुरुआत हुई। वर्तमान में योजना के साथ करीब 10 करोड़ परिवारों को जोड़ा जा चुका है। बता दें कि वर्तमान में उज्‍ज्‍वला के लाभार्थियों को 200 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। इस तरह, योजना पर मिलने वाली कुल छूट बढ़कर 400 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रोड़ा में 6.50 करोड़ से बन रहा प्रदेश का पहला अत्याधुनिक ट्रैफिक पार्क : उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पहले सेंसर-आधारित ड्राइविंग ट्रेनिंग ट्रैक एवं ट्रैफिक पार्क का किया निरीक्षण

रोहित जसवाल।  ऊना, 9 दिसंबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार देर सायं हरोली के रोड़ा में 6.50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे ड्राइविंग ट्रेनिंग ट्रैक एवं ट्रैफिक पार्क की प्रगति का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 60 दिन के विशेष मातृत्व अवकाश की सरकार ने की शुरुआत

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी सेवा में कार्यरत महिलाओं को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सड़कें नहीं हुई बहाल 10 किमी पैदल चलकर लंबाथाच तक पहुंचे नेता प्रतिपक्ष : पांच दिन बाद भी फौरी राहत न मिलने से बिफरे पीड़ित, नेता प्रतिपक्ष ने तत्काल जारी करने के दिए निर्देश

मुख्य सड़कें बहाल करना प्राथमिकता, बीआरओ से मदद लेंगे : जयराम ठाकुर गृह मंत्री और ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर अधिक से अधिक सहायता की मांग आपदा प्रभावितों को राशन पहचान में जुटी है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के सभी शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित होंगे डिजिटल साक्षरता शिविर : शिविरों में साइबर क्राइम, सोशल मीडिया, ऑनलाइन ठगी, धोखाधड़ी वाली कॉल्स बारे लोगों को किया जाएगा जागरूक

एएम नाथ। ऊना, 23 जुलाई। डिजिटल साक्षरता को लेकर टाऊन हॉल ऊना में शीघ्र जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। इन जागरूकता शिविरों में साइबर क्राइम, सोशल मीडिया, कृत्रिम बुद्धिमत्ता(एआई), साइबर पूलिंग, ऑनलाइन ठगी, धोखाधड़ी वाली...
Translate »
error: Content is protected !!