गोलियां मारकर सरपंच के भाई की हत्या, कार में मिला शव : पांच खोल बरामद

by

बटाला : बटाला में एक व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक गांव के सरपंच का भाई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। बटाला से महज 4 किलोमीटर दूर गांव रसूलपुर के पास के मौजूदा सरपंच के छोटे भाई की अज्ञात हमलावरों ने कार में गोलियां मारकर हत्या कर दी है।
रविवार को सुबह कार में मृतक का शव मिला है। कार के पास कर पांच कारतूस के खोल भी मिले हैं। रविवार को सुबह सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी बटाला संजीव कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। मृतक पहचान बलबीर सिंह (50) निवासी गांव करनामा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे के कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक बलबीर सिंह के भाई गांव कारनामा के सरपंच गुरमीत सिंह ने बताया कि उसके भाई बलबीर सिंह की गांव पंजगराइयां में इलेक्ट्रिशियन की दुकान है। शनिवार रात को करीब 9:20 पर वह दुकान बंद करके घर आ रहा था तो रास्ते में ही किसी ने उसकी गोलियां मार कर हत्या कर दी। रविवार सुबह ही उनको इस हत्याकांड के बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।

सरपंच गुरमीत सिंह ने बताया कि उसके भाई की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी। डीएसपी सिटी संजीव कुमार ने बताया कि रविवार को सुबह उनको सूचना मिली है कि गांव रसूलपुर के पास एक कार में एक शव पड़ा है। रात वह दुकान बंद करके अपने गांव जा रहा था कि रास्ते में गांव रसूलपुर में अज्ञात हमलावरों ने बलबीर सिंह पर गोलियां चला कर उसकी हत्या कर दी। डीएसपी ने कार के पास पांच कारतूस के खोल मिले हैं। फॉरेंसिक टीम को बुला लिया गया है। पुलिस अपनी जांच पड़ताल कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशे के लिए अपनी 10 वर्षीय बच्ची को बेचने के लिए तैयार : रोकने पर तोड़ी छोटे भाई की बाजू, मामला दर्ज

फिरोजपुर। नशे के खातिर 10 वर्षीय बेटी को बेचने को तैयार एक नशेड़ी पिता ने उसके छोटे भाई द्वारा ऐसा करने से रोका तो उसने बेसबॉल के बैट (लाठी) से वारकर भाई की बाजू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ABVP के गौरव वीर सोहल बने अध्यक्ष : गौरव वीर सोहल ने 2953 वोट लेकर जीत की हासिल

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी के चुनाव में एबीवीपी की ओर से जीत दर्ज कर ली गई है। पहली बार एबीवीपी से गौरव वीर सोहल ने 2953 वोट लेकर जीत हासिल की है। वहीं, वाइस...
article-image
पंजाब

सिंगर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक : शादी के 12 साल बाद दोनों के रास्ते हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग

नई दिल्ली : मशहूर सिंगर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक हो गया है। करीब ढाई साल बाद दिल्ली के कोर्ट ने कपल के तलाक को मंजूरी दे दी है। ऐसे...
Translate »
error: Content is protected !!